लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में पंजाब में हंगामा, आपत्तिजनक सामग्री, POK को देश का हिस्सा नहीं दिखाने पर पाक में 100 से अधिक पाठ्यपुस्तकें प्रतिबंधित

By भाषा | Updated: July 24, 2020 20:09 IST

पंजाब पाठ्यसामग्री व पाठ्यपुस्तक बोर्ड के प्रबंध निदेशक राय मंज़ूर नासिर ने कहा कि कुछ पुस्तकों में पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना और राष्ट्रीय कवि मुहम्मद इक़बाल के जन्म की सही तारीख भी नहीं छपी थी वहीं कुछ पुस्तकों में दो-राष्ट्र सिद्धांत के खिलाफ सामग्री थी।

Open in App
ठळक मुद्दे‘ईशनिंदा और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को देश का हिस्सा नहीं दिखाने जैसी आपत्तिजनक सामग्री" शामिल हैं। नासिर ने कहा कि 30 समितियों ने सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ायी जाने वाली करीब 10,000 पुस्तकों की समीक्षा की। बोर्ड ने इन किताबों को बाजार से जब्त करने का आदेश जारी किया है।

लाहौरः पाकिस्तान में पंजाब प्रांत की सरकार ने स्कूलों में पढ़ाए जाने वाले 100 से अधिक पाठ्यपुस्तकों पर प्रतिबंध लगाा दिया है। प्रतिबंध लगाने की वजहों में ‘ईशनिंदा और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को देश का हिस्सा नहीं दिखाने जैसी आपत्तिजनक सामग्री" शामिल हैं।

पंजाब पाठ्यसामग्री व पाठ्यपुस्तक बोर्ड के प्रबंध निदेशक राय मंज़ूर नासिर ने कहा कि कुछ पुस्तकों में पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना और राष्ट्रीय कवि मुहम्मद इक़बाल के जन्म की सही तारीख भी नहीं छपी थी वहीं कुछ पुस्तकों में दो-राष्ट्र सिद्धांत के खिलाफ सामग्री थी।

नासिर ने कहा कि 30 समितियों ने सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ायी जाने वाली करीब 10,000 पुस्तकों की समीक्षा की। इनमें से कुछ पुस्तकों का प्रकाशन ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, लिंक इंटरनेशनल पाकिस्तान, पैरागॉन बुक्स द्वारा किया गया है। बोर्ड ने इन किताबों को बाजार से जब्त करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि अगले छह महीनों के भीतर अन्य पाठ्यपुस्तकों का भी निरीक्षण किया जाएगा।

पाकिस्तान की अदालत ने नौसेना के इनौकायन क्लब को सील करने का आदेश दिया

पाकिस्तान की एक अदालत ने राजधानी इस्लामाबाद ​के रावल झील के किनारे नौसेना द्वारा निर्मित नौकायन क्लब को सील करने का आदेश देते हुये कहा है कि इसका निर्माण कानूनों का उल्लंघन करते हुये अवैध रूप से हुआ है । राजधानी विकास प्राधिकरण (सीडीए) और पाकिस्तान नौसेना के एक अधिकारी के मानव निर्मित जलाशय के पास इस अवैध निर्माण को सही करार देने में विफल रहने के बाद इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को यह आदेश जारी किया।

अदालत ने कहा, 'प्रथम दृष्टया भूमि का अधिग्रहण और इमारत का निर्माण अवैध लगता है और इसमें कानूनों का उल्लंघन हुआ है । इसलिए, यह आदेश दिया जाता है कि अगली तारीख तक संघीय सरकार, कैबिनेट सचिव एवं राजधानी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के माध्यम से इस परिसर को सील करेंगे।

यह आदेश मुख्य न्यायाधीश अतहर मिनल्लाह ने नौकायन क्लब के निर्माण के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया । इसमें कहा गया था कि रावल झील तक पहुँचने में जनता को असुविधा होती है। अदालत ने कहा कि इसके निर्माण में कानूनों का पालन नहीं किया गया है और कैबिनेट सचिव को संघीय कैबिनेट की अगली बैठक में इस मामले को रखने का आदे​श दिया।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानचीनअफगानिस्तानदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?