लाइव न्यूज़ :

आतंकियों को भारतीय सेना ने किया ढेर तो पाक में मची खलबली, ये आरोप लगाकर जता रहा नाराजगी  

By भाषा | Updated: May 8, 2018 05:13 IST

उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा बलों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल का इस्तेमाल करते हुए हुर्रियत नेताओं को गिरफ्तार किया। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि कश्मीर में 36 घंटे में 14 लोग मारे गए। 

Open in App

इस्लामाबाद, 8 मईः  जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को एक मुठभेड़ में आतंकी समूह हिज्बुल मुजाहिदीन के पांच आतंकवादी मारे गए थे, जिनमें एक शीर्ष कमांडर और संगठन का नया सदस्य (एक विश्वविद्यालय का प्रोफेसर) शामिल था। साथ ही मुठभेड़ स्थल के पास विरोध प्रदर्शनकारियों एवं विधि प्रवर्तन एजेंसियों के बीच संघर्षों के दौरान पांच आम नागरिक भी मारे गए। 

इस मामले को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने कश्मीर में मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन को लेकर कहा है कि पाकिस्तान सुनियोजित बर्बरता, बेगुनाह लोगों की हत्याओं में बढ़ोतरी और दंड से छूट प्राप्त भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर बेहद गंभीर है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा बलों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल का इस्तेमाल करते हुए हुर्रियत नेताओं को गिरफ्तार किया। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि कश्मीर में 36 घंटे में 14 लोग मारे गए। 

उन्होंने कहा कि कश्मीरियों की आत्मनिर्णय के न्यायोचित, सही एवं वैध अधिकार की मांग से दुनिया का 'सामूहिक विवेक' सवालों के घेरे में आता है। दुनिया भर के लोगों को 'भारतीय दमन' के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। 

अब्बासी ने संयुक्त राष्ट्र से कश्मीरियों के आत्मनिर्णय के अपरिहार्य अधिकार को लागू करने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र के संविधान के तहत और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुरूप आत्मनिर्णय के लिए कश्मीर के लोगों के संघर्ष को नैतिक, राजनीतिक एवं कूटनीतिक समर्थन मुहैया कराता रहेगा।  

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल