पाकिस्तान: प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 9 अगस्त को नेशनल असेंबली भंग करने की घोषणा की

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 4, 2023 07:19 IST2023-08-04T07:17:26+5:302023-08-04T07:19:18+5:30

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने बीते गुरुवार को ऐलान किया कि नेशनल असेंबली 9 अगस्त को को भंग कर दी जाएगी।

Pakistan: Prime Minister Shahbaz Sharif announced the dissolution of the National Assembly on August 9 | पाकिस्तान: प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 9 अगस्त को नेशनल असेंबली भंग करने की घोषणा की

फाइल फोटो

Highlights पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने 9 अगस्त को नेशनल असेंबली भंग करने का ऐलान कियाशरीफ नेशनल असेंबली को भंग करने के लिए राष्ट्रपति को औपचारिक सिफारिश भेजेंगेराष्ट्रपति को असेंबली को भंग करने के प्रस्ताव पर 48 घंटों के भीतर दस्तखत करना होगा

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने बीते गुरुवार को ऐलान किया कि नेशनल असेंबली 9 अगस्त को भंग कर दी जाएगी। शरीफ सरकार का यह फैसला संसद सदस्यों के सम्मान में दिये गये रात्रिभोज में संसदीय नेताओं से मुलाकात के बाद आया है।

पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के अनुसार, रात्रिभोज में संसदीय नेताओं के बीच मुल्क के सियासी हालात पर बेहद गंभीर चर्चा के बाद नेशनल असेंबली भंग करने और चुनाव में जाने का फैसला किया गया। उस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री शहबाज़ ने संसदीय नेताओं से इनपुट मांगा और असेंबली भंग होने के बाद कार्यवाहक प्रधानमंत्री और कार्यवाहक सरकार के कामकाज की व्यवस्था पर चर्चा की गई।

उसके बाद तय हुआ कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 9 अगस्त को नेशनल असेंबली को भंग करने के लिए राष्ट्रपति को औपचारिक सिफारिश भेजेंगे। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति को असेंबली को भंग करने के प्रस्ताव पर 48 घंटों के भीतर दस्तखत करना होगा।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, यदि किसी भी कारण से राष्ट्रपति सरकार की सलाह पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं, तो असेंबली खुद ब खुद भंग हो जाएगी। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री शहबाज़ ने रात्रिभोज में संसदीय नेताओं को इस बात का भरोसा दिया कि विपक्ष के साथ तीन दिनों के परामर्श के बाद वह कार्यवाहक प्रधानमंत्री का नाम राष्ट्रपति को सौंपेंगे।

हालांकि अगर सरकार और विपक्ष में कोई समझौता नहीं होता है तो इस बात का फैसला पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) हस्तक्षेप करेगा और प्रस्तावित नामों में से कार्यवाहक प्रधानमंत्री पद के लिए किसी एक उम्मीदवार को नामित करेगा। पीएम शरीफ ने रात्रिभोज में संसदीय नेताओं के साथ बैठक में विशेष रूप से मुल्क की प्रगति के लिए आर्थिक स्थिरता के महत्व को रेखांकित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ सफल वार्ता पर प्रकाश डाला।

समाचार वेबसाइट डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते की शुरुआत में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा था कि पाकिस्तान में आगामी चुनाव 2023 की डिजिटल जनगणना के आधार पर होंगे।

प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा, “हमें नई जनगणना के आधार पर चुनाव कराने होंगे। जब जनगणना की जा रही है तो चुनाव भी उसी के आधार पर होने चाहिए और अगर इसमें कोई कोई बाधा होगी तो उसे दूर किया जा सकता है लेकिन मुझे उसमें ऐसी कोई बाधा नहीं दिखाई देती है।''

शरीफ ने आगे कहा कि जनगणना के नतीजे फाइनल होते ही सीसीआई को भेज दिए जाएंगे। जब उनसे चुनाव में किसी देरी की संभावना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए, हालांकि उन्होंने फैसला चुनाव आयोग को करना है।

Web Title: Pakistan: Prime Minister Shahbaz Sharif announced the dissolution of the National Assembly on August 9

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे