लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार नाजी बन गई है, पड़ोसियों के लिए खतरनाक है भारत, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का ट्वीट

By भाषा | Updated: May 27, 2020 21:15 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नेपाल और चीन को लेकर भारत सरकार पर हमला बोला है। कई ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार की नीति नाजी विचारधारा की तरह है। 

Open in App
ठळक मुद्देनाजी विचारधारा की तरह भारत सरकार की अहंकार से पूर्ण विस्तारवादी नीतियां भारत के पड़ोसियों के लिए खतरा बन रही हैं।नागरिकता कानून के माध्यम से बांग्लादेश, सीमा विवाद के जरिये नेपाल और चीन के लिये और झूठे अभियान चलाकर पाकिस्तान के खिलाफ मुश्किलें पैदा की जा रही हैं।

इस्लामाबादः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारत की ‘अहंकार से पूर्ण विस्तारवादी नीतियां’ उसके पड़ोसियों के लिए खतरा बन रही हैं।

खान ने पाकिस्तान के सदाबहार सहयोगी चीन का पक्ष लेने का भी प्रयास किया। खान ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘नाजी विचारधारा की तरह भारत सरकार की अहंकार से पूर्ण विस्तारवादी नीतियां भारत के पड़ोसियों के लिए खतरा बन रही हैं। नागरिकता कानून के माध्यम से बांग्लादेश, सीमा विवाद के जरिये नेपाल और चीन के लिये और झूठे अभियान चलाकर पाकिस्तान के खिलाफ मुश्किलें पैदा की जा रही हैं। ’’

भारत और चीन के बीच 3500 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास लद्दाख और उत्तरी सिक्किम के कई इलाकों में हाल में चीन और भारतीय सेना के बीच तनाव बढ़ा है। पाकिस्तान और चीन के संबंध सदाबहार हैं और आपसी हितों के मुद्दों पर दोनों देशों के नेता एक दूसरे का समर्थन करते हैं।

खान ने आगे आरोप लगाया कि भारत ने कश्मीर पर ‘‘अवैध तरीके से कब्जा किया’’ और इसे ‘‘युद्ध अपराध’’ बताया। पिछले साल पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटे जाने के फैसले के बाद से पाकिस्तान लगातार इस मामले में अंतरराष्ट्रीय समर्थन पाने की कोशिश में जुटा है।

भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट तौर पर बता दिया है कि अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त करना उसका आंतरिक मामला है। भारत ने पाकिस्तान को हकीकत स्वीकार करने और भारत विरोधी दुष्प्रचार बंद करने की भी सलाह दी।

खान ने अपने ट्वीट में कहा कि भारत की सरकार ‘‘ना केवल देश के अल्पसंख्यकों के लिए बल्कि क्षेत्रीय शांति के लिए भी खतरा है।’’ विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी आरोप लगाया कि ‘‘अपने पड़ोसियों के प्रति भारत की आक्रामक नीति से क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को खतरा है ।’’

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खाननरेंद्र मोदीशी जिनपिंगचीननेपालजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला