लाइव न्यूज़ :

आतंकवाद पर बोले इमरान खान, पाकिस्तान में पहले पले लेकिन अब नहीं पलेंगे एक भी आतंकी

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 9, 2019 06:49 IST

भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त सुहैल महमूद ने नई दिल्ली लौटने से पहले शुक्रवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की और भारत-पाकिस्तान रिश्तों पर उनकी सलाह ली।

Open in App

पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाने शुरू किए हैं। इसी बीच चौतरफा दबाव में आकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार(8 मार्च) को कहा,  हमारी सरकार पाक में किसी भी आतंकी संगठन को चलने नहीं देगी। जो देश से बाहर हमलों में शामिल हो, उन्हें किसी भी तरह से हमारी सरकार पनाह नहीं देगी। सिंध के थारपारकर जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए इमरान खान ने यह बात कही।

इमरान खान ने पाकिस्तान की पिछली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, पहले की किसी भी सरकार ने ऐसे संगठनों और लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की लेकिन हम करेंगे। उन्होंने कहा, पिछली सरकार ने इन्हें पाले हैं हमारी सरकार आतंकवाद के खिलाफ है। 

इमरान खान ने कहा, तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की सरकार बनने के बाद से हम नेशनल ऐक्शन प्लान पर गंभीरता से काम कर रहे हैं। जिसके तहत आतंकवाद और अतिवाद से निपटने का काम किया जा रहा है। 

भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने इमरान खान से मुलाकात की

भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त सुहैल महमूद ने नई दिल्ली लौटने से पहले शुक्रवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की और भारत-पाकिस्तान रिश्तों पर उनकी सलाह ली। पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर महमूद को विचार-विमर्श के लिए इस्लामाबाद बुला लिया गया था । वह अब नई दिल्ली लौटने वाले हैं।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के एक बयान में बताया गया कि उच्चायुक्त ने नई दिल्ली में अपने पद की जिम्मेदारियां संभालने से पहले भारत-पाक रिश्तों पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से सलाह ली।

पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को भी विचार-विमर्श के लिए नई दिल्ली बुला लिया गया था। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 कर्मी शहीद हो गए थे। इस आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान आधारित आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने ली।

हाफिज सईद को खुतबा पढ़ने से रोका गया

मुंबई आतंकवादी हमले के सरगना हाफिज सईद को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने शुक्रवार को लाहौर में जमात उद दावा (जेयूडी) मुख्यालय में खुतबा पढ़ने से रोक दिया जहां सरकार की तरफ से नियुक्त मौलाना ने नमाज पढ़वाई और साप्ताहिक खुतबा पढ़ा। करीब दो दशक पहले जेयूडी के मुख्यालय जामिया मस्जिद अल कदासिया की स्थापना के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि सरकार की तरफ से नियुक्त मौलाना ने जुम्मे के दिन खुतबा पढ़ा हो।

मस्जिद कदासिया जब पंजाब सरकार के नियंत्रण में था तब भी सईद को शुक्रवार को खुतबा पढ़ने से नहीं रोका गया था। जेयूडी परिसर के आसपास शुक्रवार की सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इस परिसर में आवासीय क्वार्टर, एक पुस्तकालय और किताब की दुकानें हैं।(पीटीआई इनपुट के साथ)  

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानभारतीय वायुसेना स्ट्राइकपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल