लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: March 20, 2021 16:41 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 20 मार्च पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्होंने खुद को घर में पृथक कर लिया है। स्वास्थ्य मामलों पर प्रधानमंत्री के शीर्ष सलाहकार डॉक्टर फैसल सुल्तान ने यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि खान (67) ने राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के पहले चरण में बृहस्पतिवार को कोविड-19 रोधी टीका लगवाया था।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा, नियमन एवं संयोजन को लेकर प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार डॉक्टर सुल्तान ने ट्विटर का रुख करते हुए खान के संक्रमित होने की पुष्टि की।

उन्होंने ट्वीट किया, ''प्रधानमंत्री इमरान खान कोविड-19 की चपेट में आ गए हैं और उन्होंने अपने आवास पर खुद को पृथक कर लिया है।''

खान के प्रवक्ता ने डॉक्टर शहबाज गिल ने कहा कि प्रधानमंत्री को हल्का बुखार और खांसी है।

इस बीच, पाकिस्तान में शनिवार को इस साल एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 3,876 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही देश में संक्रमण दर बढ़कर 9.4 प्रतिशत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक 6,23,135 लोग वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। बीते 24 घंटे के दौरान 40 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 13,799 हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 5,79,760 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। 2,122 रोगियों की हालत गंभीर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?