लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के प्रतिष्ठित पत्रकार ने इमरान खान के नजदीकी मंत्री पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप, कारण बना भारत

By भाषा | Updated: June 18, 2019 16:24 IST

निजी ‘बोल न्यूज़’ टीवी के एंकर समी इब्राहीम ने आरोप लगाया है कि पिछले हफ्ते फैसलाबाद में एक शादी कार्यक्रम में चौधरी ने उन्हें थप्पड़ मारा, अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी। इस बाबत उन्होंने सोमवार को चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Open in App
ठळक मुद्देनिजी ‘बोल न्यूज़’ टीवी के एंकर समी इब्राहीम ने आरोप लगाया है।प्रधानमंत्री इमरान खान की कैबिनेट में पहले सूचना मंत्री का औहदा संभाल चुके हैं।

पाकिस्तान के प्रतिष्ठित टीवी पत्रकार ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी के खिलाफ कथित रूप से तमांचा मारने की शिकायत दर्ज कराई है। मंत्री ने एक शादी समारोह में ‘भारतीय जासूस’ कहने पर पत्रकार को कथित रूप से चांटा जड़ दिया था।

निजी ‘बोल न्यूज़’ टीवी के एंकर समी इब्राहीम ने आरोप लगाया है कि पिछले हफ्ते फैसलाबाद में एक शादी कार्यक्रम में चौधरी ने उन्हें थप्पड़ मारा, अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी। इस बाबत उन्होंने सोमवार को चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

भारतीय जासूस कहने पर भड़के 

चौधरी ने कहा कि इब्राहीम ने उन्हें ‘भारतीय जासूस’ कहकर उनके साथ बदसलूकी की। वह प्रधानमंत्री इमरान खान की कैबिनेट में पहले सूचना मंत्री का औहदा संभाल चुके हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान के मुताबिक, खान ने पत्रकार से बात की है और उन्हें आश्वस्त किया कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी किसी भी शख्स के आत्म सम्मान को आहत करने वाले अपने सदस्यों के कृत्यों का समर्थन नहीं करती है।

प्रधानमंत्री ने बयान में कहा कि सरकार और मीडिया लोकतांत्रिक प्रक्रिया के दो हिस्से हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि विचारों में मतभेद निजी टकराव में तब्दील नहीं होने चाहिए। चौधरी और इब्राहीम के बीच विवाद इस महीने के शुरू में आरंभ हुआ था जब मंत्री ने ट्विटर पर पत्रकार पर सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था।

इब्राहीम ने टीवी कार्यक्रम में मंत्री की टिप्पणी का जवाब दिया और उनपर सूचना मंत्री के पद पर रहने के दौरान निजी कामों के लिए सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल करने का इल्जाम लगाया था। घटना के बाद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक बयान जारी करके स्वीकार किया कि चौधरी ने इब्राहीम को तमाचा मारा है और कहा कि यह सिर्फ दो व्यक्तियों के बीच टकराव का मामला है। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?