लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: कल होगा राष्ट्रपति चुनाव, इमरान खान की पार्टी PTI के उम्मीदवार आरिफ अल्वी की जीत लगभग पक्की

By भाषा | Updated: September 3, 2018 17:11 IST

पाकिस्तान में इस समय इमरान खान की पीटीआई की सरकार है। संयुक्त विपक्ष अल्वी को चुनौती देने के लिए एक उम्मीदवार खड़ा करने वाला था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

Open in App

सज्जाद हुसैन

इस्लामाबाद, तीन सितंबर: पाकिस्तान में मंगलवार को नये राष्ट्रपति का चुनाव होगा। इस चुनाव में सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के उम्मीदवार आरिफ अल्वी के जीतने की संभावना है क्योंकि विपक्ष संयुक्त उम्मीदवार को उतारने में नाकाम रहा है। 

पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने चुनाव के लिए सोमवार को तैयारियां पूरी कर ली। नेशनल एसेंबली के साथ सभी चार प्रांतीय एसेंबली में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सरदार रजा खान निर्वाचन अधिकारी होंगे। 

निवर्तमान राष्ट्रपति ममनून हुसैन का कार्यकाल आठ सितंबर को खत्म हो रहा है। उन्होंने पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुनाव मैदान में उतरने से इनकार किया।

अल्वी के अलावा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चौधरी एतजाज अहसन और जमीअत-ए-उलेमा (एफ) के प्रमुख मौलाना फजल उर रहमान मुकाबले में हैं।

कराची में रहने वाले अल्वी दंतचिकित्सक से नेता बने हैं। 

विपक्ष नहीं उतार पाया साझा उम्मीदवार

संयुक्त विपक्ष अल्वी को चुनौती देने के लिए एक उम्मीदवार खड़ा करने वाला था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने पिछले महीने नामी वकील और वरिष्ठ नेता अहसन को उम्मीदवार नामित किया था। 

पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) और मुत्ताहिदा मजलिस-ए-अम्ल (एमएमए) सहित अन्य विपक्षी दलों ने इस कदम का विरोध किया। मतभेद बढ़ने पर रहमान को नामित किया गया।

विपक्षी दलों ने रविवार को लाहौर में बैठक की और राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा हुई। इस बैठक में पीपीपी ने हिस्सा नहीं लिया। 

पीपीपी नेता कमर जमां कैरा ने कहा कि विपक्ष में एकजुटता नहीं रहने का फायदा सत्तारूढ़ पार्टी को मिलेगा।

उन्होंने संकेत दिया कि पीपीपी जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात कर अहसन के लिए उनकी पार्टी का समर्थन मांगेगी।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना