लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के इमरान सरकार ने 7130 अरब रुपये का पेश किया बजट, रक्षा बजट 4.7 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: June 13, 2020 05:18 IST

पाकिस्तान के संसद में नए वित्त वर्ष के लिए पेश बजट के समय सदन में प्रधानमंत्री इमरान खान भी मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान सरकार ने कहा कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा राहत देने की कोशिश कर रहे हैं और कोई नया टैक्स नहीं लगा रहे हैं।पाकिस्तान सरकार ने बजट पेश करते समय कहा कि लॉकडाउन, सामाजिक दूरी और एहतियाती उपायों से अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है।पाकिस्तान सरकार करों को बढ़ाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि पाकिस्तान में कर-जीडीपी अनुपात 11 प्रतिशत है जो दूसरे देशों से कम है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को नए वित्त वर्ष के लिए 7,130 अरब रुपये का ‘‘कोरोना बजट’’ पेश किया, जिसमें रक्षा बजट के लिए 1,289 अरब रुपये आवंटित किए गए हैं, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 4.7 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल रक्षा बजट 1,227 अरब रुपये था। सरकार ने अगले वर्ष के लिए जीडीपी वृ्द्धि दर 2.1 प्रतिशत रखने का लक्ष्य रखा है।

उद्योग और उत्पादन मंत्री हम्माद अजहर ने कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच वित्त वर्ष 2020-21 के बजट को संसद में पेश किया। इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान मौजूद थे। अजहर ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी के कारण मौजूदा गंभीर हालात पर यह बजट आधारित है। इसलिए हम लोगों को ज्यादा से ज्यादा राहत देने की कोशिश कर रहे हैं और कोई नया टैक्स नहीं लगा रहे हैं।’’

पाकिस्तान सरकार का कुल खर्च 7,137 अरब रुपये प्रस्तावित है, जबकि राजस्व घाटा 3,437 अरब रुपये होगा

हम्माद अजहर ने कहा कि सरकार का कुल खर्च 7,137 अरब रुपये प्रस्तावित है, जबकि राजस्व घाटा 3,437 अरब रुपये होगा। उन्होंने कहा कि कुल कर राजस्व 6,573 अरब रुपये होगा। बजट के सबसे विवादास्पद फैसलों के तहत सेवारत और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी को रोकना रहा, जिनमें आमतौर पर हर बजट में बढ़ोतरी की जाती थी।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन, सामाजिक दूरी और एहतियाती उपायों ने अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है और दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं की तरह पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था भी कोरोना वायरस से प्रभावित हुई है।

उन्होंने कहा कि सरकार करों को बढ़ाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि पाकिस्तान में कर-जीडीपी अनुपात 11 प्रतिशत है, जो दूसरे देशों के मुकाबले काफी कम है। इस दौरान विपक्षी दलों ने इमरान खान की अगुवाई वाली सरकार की नीतियों के खिलाफ संसद में हंगामा किया, लेकिन मंत्री ने अपना बजट भाषण जारी रखा।  

टॅग्स :पाकिस्तानबजट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?