लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंध के लिए रूपरेखा पेश की

By भाषा | Updated: May 26, 2021 14:37 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 26 मई अमेरिका के साथ संबंधों में ‘‘महत्वपूर्ण बदलाव’’ की मांग करते हुए पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मुईद यूसुफ ने अमेरिका के अपने समकक्ष जैक सुलिवान को द्विपक्षीय संबंधों को सुरक्षा तथा रक्षा पर नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था और व्यापार के आधार पर बढ़ाने की रूपरेखा पेश की।

मीडिया में आयी एक खबर में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

इस महीने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) बने यूसुफ ने रविवार को जिनेवा में सुलिवान से मुलाकात की। पहली बार व्यक्तिगत तौर पर उच्च स्तरीय बैठक में पाकिस्तानी और अमेरिकी एनएसए ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक बातचीत की।

पूर्व के चलन को तोड़ते हुए यूसुफ ने पाकिस्तानी योजना पेश करते हुए अमेरिका के साथ सुरक्षा और रक्षा पर नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था, व्यापार और कारोबार के आधार पर अमेरिका के साथ द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

मामले से जुड़े सूत्रों ने ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ को बताया कि जहां तक अमेरिका के साथ रिश्तों की बात है तो पाकिस्तान अपने रुख में ‘‘महत्वपूर्ण बदलाव’’ कर रहा है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जनवरी 2018 में यह कहते हुए पाकिस्तान के साथ सभी सुरक्षा सहयोग निलंबित कर दिए थे कि वह आतंकवाद के खिलाफ इस्लामाबाद के सहयोग और लड़ाई में उसकी भूमिका से संतुष्ट नहीं है।

खबर में कहा गया है कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के तहत अमेरिका के साथ संबंधों पर नयी रणनीति बनाने के लिए मार्च में एक शीर्ष समिति का गठन किया था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सूत्रों ने बताया कि मुईद एक ‘रूपरेखा’ लेकर जिनेवा गए जिसमें सुरक्षा सहयोग और अफगानिस्तान के इतर अमेरिका के साथ संबंध बढ़ाने की पाकिस्तान की इच्छा जताई गई।

बहरहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बाइडन प्रशासन अपनी रणनीतिक प्राथमिकताओं और भारत के साथ करीबी संबंधों को देखते हुए इस रूपरेखा को मंजूर करता है या नहीं। साथ ही पाकिस्तान और चीन के बीच करीबी संबंध भी अमेरिका को पाकिस्तान के साथ सहयोग बढ़ाने से रोक सकता है।

खबरों के मुताबिक, इस बीच सूत्रों ने बताया कि मुईद अपने अमेरिकी समकक्ष से मुलाकात के फौरन बाद वाशिंगटन जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब