लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः अफगानिस्तान सीमा के निकट पुलिस गश्ती वैन पर हमला, चार पुलिसकर्मी मारे गये

By भाषा | Updated: October 27, 2021 20:18 IST

Open in App

पेशावर, 27 अक्टूबर अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को अज्ञात बंदूकधारियों के एक समूह ने एक पुलिस गश्ती वैन पर हमला किया जिसमें चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना प्रांत के लक्की मारवात जिले में हुई। चार पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये।

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने घटना की निंदा की और पुलिस को दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए। पुलिस ने बताया कि किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में पिछले कुछ वर्षों से पुलिसकर्मियों पर हमले की कई घटनाएं होती रही है। कई हमलों का दावा तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) द्वारा किया गया है, जिसे आमतौर पर पाकिस्तानी तालिबान के रूप में जाना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा