लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: PMLN अध्यक्ष शाहबाज शरीफ के दामाद पर घूस लेने का आरोप, वांछित अपराधी घोषित

By भाषा | Updated: August 7, 2018 22:11 IST

लाहौर में जवाबदेही अदालत ने राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के अनुरोध पर मंगलवार को पीएमएल-एन अध्यक्ष के दामाद इमरान अली युसूफ को वांछित अपराधी घोषित कर दिया। 

Open in App

नई दिल्ली, 7 अगस्त: पाकिस्तान में एक समय शक्तिशाली रहे शरीफ परिवार के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। देश की एक आतंक रोधी अदालत ने पीएमएल-एन के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ के दामाद को भ्रष्टाचार के मामले में वांछित अपराधी घोषित किया है। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो नवाज शरीफ, उनकी पुत्री और दामाद फिलहाल जेल में हैं। जवाबदेही अदालत ने नब्बे के दशक में लंदन में चार लग्जरी फ्लैट की खरीद में भ्रष्टाचार के मामले में सजा सुनाई है। पनामा पेपर मामले में भ्रष्टाचार की जांच के बाद उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल शरीफ को अपदस्थ कर दिया था। पाकिस्तान की भ्रष्टाचार रोधी संस्था ने आवासीय घोटाला मामले में पीएमएल-एन पार्टी के प्रमुख और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ को 20 अगस्त को अदालत में पेश होने के लिए समन जारी कर रखा है। अब, लाहौर में जवाबदेही अदालत ने राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के अनुरोध पर आज पीएमएल-एन अध्यक्ष के दामाद इमरान अली युसूफ को वांछित अपराधी घोषित कर दिया। वह अप्रैल में एनएबी के जांच अधिकारियों के समक्ष पेश हुए थे लेकिन बाद में सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं हुए। युसूफ अभी लंदन में हैं। डॉन के मुताबिक यूसुफ पर पंजाब पावर डेवलपमेंट कंपनी (पीपीडीसी) के पूर्व सीईओ इकराम नवीद से 1.2 करोड़ रूपये से ज्यादा की घूस लेने का आरोप है। एनएबी इस मामले की जांच कर रही है। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल