लाइव न्यूज़ :

अमेरिका से लौटे पाक पीएम इमरान ने कहा- कश्मीरियों के साथ खड़े रहना जिहाद

By भाषा | Updated: September 30, 2019 05:13 IST

उन्होंने कहा, "यह (कश्मीरियों के साथ खड़ा रहना) जिहाद है। हम ऐसा इसलिये कर रहे हैं क्योंकि हम चाहते हैं कि अल्लाह हमसे खुश हो।" उन्होंने कहा, "यह संघर्ष है और जब समय अच्छा न हो तो हिम्मत न हारें। निराश न हों क्योंकि कश्मीरी आपकी ओर देख रहे हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देखान ने कहा, "अगर पाकिस्तानी लोग कश्मीरियों के साथ खड़े रहे तो वे जीतेंगे।" मेरिका से लौटने के बाद कहा कि जो लोग कश्मीरियों के साथ खड़े हैं वे "जिहाद" कर रहे हैं

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को अमेरिका से लौटने के बाद कहा कि जो लोग कश्मीरियों के साथ खड़े हैं वे "जिहाद" कर रहे हैं और पाकिस्तान कश्मीरियों का साथ देगा, भले ही दुनिया ऐसा न करे। संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने पहले संबोधन में कश्मीर मुद्दे पर जोर देने वाले खान ने यहां हवाई अड्डे पर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि "चाहे दुनिया कश्मीरियों के साथ हो या न हो, हम उनके साथ खड़े हैं।"

उन्होंने कहा, "यह (कश्मीरियों के साथ खड़ा रहना) जिहाद है। हम ऐसा इसलिये कर रहे हैं क्योंकि हम चाहते हैं कि अल्लाह हमसे खुश हो।" उन्होंने कहा, "यह संघर्ष है और जब समय अच्छा न हो तो हिम्मत न हारें। निराश न हों क्योंकि कश्मीरी आपकी ओर देख रहे हैं।"

खान ने कहा, "अगर पाकिस्तानी लोग कश्मीरियों के साथ खड़े रहे तो वे जीतेंगे।" खान ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में कश्मीर मुद्दा उठाया था और मांग की थी कि भारत कश्मीर से "अमानवीय कर्फ्यू" हटाए तथा सभी "राजनीतिक कैदियों" को रिहा करे।

खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन के लिये 15 मिनट की तय सीमा से बहुत अधिक 50 मिनट के अपने भाषण में आधा समय कश्मीर मुद्दे पर बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दो परमाणु शक्ति संपन्न पड़ोसियों का आमना-सामना हुआ, तो इसके परिणाम सीमाओं से परे होंगे।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?