लाइव न्यूज़ :

इमरान खान की पत्नी को लेकर पाकिस्तान PMO का रहस्यमयी खुलासा, कहा- आईने में दिखाई नहीं देती उनकी तस्वीर

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 29, 2019 09:33 IST

न्यूयॉर्क में 74 वें यूएनजीए सत्र में भाग लेने के लिए जाने से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी पत्नी बुशरा बीबी के साथ उमराह किया। वह सिर से पैर तक बुर्के में ढकी हुई नजर आ रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी को लेकर एक चौकाने वाली बात सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि उनकी पत्नी  बुशरा बीबी की तस्फीर दर्पण में नहीं दिखाई नहीं देती हैं।कथित तौर पर बीबी पाकिस्तान प्रधानमंत्री की पहली घूंघट वाली पत्नी हैं। वह एक विश्वासपात्र हैं और उन्होंने पिछले साल सत्ता में आने से करीब छह महीने पहले प्रधानमंत्री इमरान खान से शादी की थी।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी को लेकर एक चौकाने वाली बात सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि उनकी पत्नी  बुशरा बीबी की तस्फीर दर्पण में नहीं दिखाई नहीं देती हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय में हाउस स्टाफ की ओर से जानकारी दी गई है। ऐसा दावा कैपिटल टीवी, पाकिस्तान ने 'खातून-ए-अव्वल' (पहली महिला) के बारे में किया है।

बता दें कि न्यूयॉर्क में 74 वें यूएनजीए सत्र में भाग लेने के लिए जाने से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी पत्नी बुशरा बीबी के साथ उमराह किया। वह सिर से पैर तक बुर्के में ढकी हुई नजर आ रही थीं। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसके बाद सऊदी में रहने वाली महिलाओं ने उनका जमकर विरोध किया, हालांकि पुरुषों ने यह एक अच्छा कदम बताया। |कथित तौर पर बीबी पाकिस्तान प्रधानमंत्री की पहली घूंघट वाली पत्नी हैं। वह एक विश्वासपात्र हैं और उन्होंने पिछले साल सत्ता में आने से करीब छह महीने पहले प्रधानमंत्री इमरान खान से शादी की थी। बुशरा एक आध्यात्मिक गुरु हैं। उन्होंने लाहौर के एचिसन कॉलेज से स्नातक की उपाधि हासिल की है। उन्होंने इससे पहले खवार फरीद मानेका से शादी की थी, जो इस्लामाबाद में सीनियर कस्टम ऑफिसर थे।  वहीं, इमरान खान कह चुके हैं कि उनकी पत्नी बुशरा बीबी अल्लाह की देन हैं और वो अपनी अंतिम सांस तक उनका साथ देते रहेंगे। इमरान खान की पहली शादी ब्रिटिश मूल की जेमिमा गोल्डस्मिथ से हुई थी। 2004 में उनसे तलाक हो गया था, जिसके बाद उन्होंने टीवी प्रेजेंटर रेहम खान से दूसरी शादी की थी और उनसे भी तलाक हो गया था और ये रिश्‍ता केवल 10 महीने चला था।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला