लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की हुई कोविड-19 के लिए जांच, जानें तक तक आएगी रिपोर्ट

By भाषा | Updated: April 22, 2020 18:54 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कुछ दिन पहले एक जाने-माने समाजसेवी से मुलाकात की थी, जिनमें कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को कोरोना वायरस के लिए जांच कराई।शौकत खानम मेमोरियल कैंसर अस्पताल के चिकित्सकों की एक टीम ने जांच के लिए प्रधानमंत्री से नमूने लिए।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को कोरोना वायरस के लिए जांच कराई। कुछ दिन पहले खान ने एक जाने-माने समाजसेवी से मुलाकात की थी जो बाद में इस वायरस से संक्रमित पाये गये थे। मीडिया की एक खबर के अनुसार शौकत खानम मेमोरियल कैंसर अस्पताल के चिकित्सकों की एक टीम ने जांच के लिए प्रधानमंत्री से नमूने लिए।

जांच रिपोर्ट बुधवार को ही आने की उम्मीद है। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने अस्पताल के सीईओ डा. फैसल सुल्तान के हवाले से अपनी एक खबर में बताया, ‘‘एक जिम्मेदार प्रधानमंत्री और एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मुझे यह घोषणा करने में खुशी हो रही है कि प्रधानमंत्री मेरी सलाह पर जांच कराने पर सहमत हुए।’’

खान के व्यक्तिगत चिकित्सक सुल्तान ने मंगलवार को मीडिया को बताया था कि खान जांच करायेंगे। उन्होंने कहा था, ‘‘‘प्रधानमंत्री एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कोरोना वायरस के लिए जांच करायेंगे।’’ सूचना सलाहकार फिरदौस आशिक अवान ने कहा कि प्रधानमंत्री के परिवार की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

खान ने दिवंगत समाजसेवी अब्दुल सत्तार एधी के पुत्र और एधी फाउंडेशन के अध्यक्ष फैसल एधी से पिछले सप्ताह मुलाकात की थी और अब फैसल एधी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले है। इसके बाद खान ने कोरोना वायरस के लिए जांच कराई है।

फैसल एधी के पुत्र साद ने मंगलवार को ‘डॉन’ समाचार पत्र को बताया कि गत 15 अप्रैल को इस्लामाबाद में खान के साथ बैठक के बाद उनके पिता में पिछले सप्ताह इस महामारी के लक्षण दिखने शुरू हुए थे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में पाकिस्तान में कोरोना वायरस से कुल 17 लोगों की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 209 हो गई है।

कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बुधवार को बढ़कर 9,749 हो गई और संक्रमण के 533 नये मामले सामने आये हैं। इस बीच कोरोना वायरस के कारण अफगानिस्तान में फंसे 92 महिलाओं समेत 492 पाकिस्तानी नागरिक तोरखम सीमा से अपने देश वापस आ गये हैं।

टॅग्स :इमरान खानकोरोना वायरसपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?