लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को नहीं है कोरोना वायरस, टेस्ट रिपोर्ट आई निगेटिव

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 23, 2020 07:08 IST

पाक पीएम इमरान खान ने दिवंगत समाजसेवी अब्दुल सत्तार इदी के पुत्र और इदी फाउंडेशन के अध्यक्ष फैज़ल इदी से पिछले सप्ताह मुलाकात की थी और अब फैज़ल इदी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसके बाद खान ने कोरोना वायरस के लिए जांच कराई है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार के पार है। पाकिस्तान राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के मुताबिक पाकिस्तान में कोरोना से  209 लोगों की मौत हुई है। 

इस्लामाबाद:  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को कोरोना वायरस नहीं है। पीएम इमरान खान की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। इमरान खान का कोरोना टेस्ट मंगलवार (21 अप्रैल) को करवाया गया था।  इधी फ़ाउंडेशन के फैसल इधी से इमरान खान ने 15 अप्रैल को मुलाकात की थी। जिसके बाद फैसल इधी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। पाकिस्तान के स्वास्थ्य राज्य मंत्री ज़ाफ़र मिर्ज़ा ने कहा है, प्रधानमंत्री इमरान खान का आज SARS-CoV-2 (कोरोनो वायरस रोग 2019 [COVID-19] का परीक्षण किया गया। मुझे यह रिपोर्ट करते हुए खुशी हो रही है कि उनका परीक्षण नकारात्मक है। शौकत खानम मेमोरियल कैंसर अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रधानमंत्री इमरान खान की जांच की थी। 

सूचना सलाहकार फिरदौस आशिक अवान ने कहा कि प्रधानमंत्री के परिवार की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। फैज़ल इदी के पुत्र साद ने मंगलवार को ‘डॉन’ समाचार पत्र को बताया कि गत 15 अप्रैल को इस्लामाबाद में इमरान खान के साथ बैठक के बाद उनके पिता में पिछले सप्ताह इस महामारी के लक्षण दिखने शुरू हुए थे।

पाकिस्तान में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार के पार

पाकिस्तान राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के मुताबिक पाकिस्तान में कोरोना से  209 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बुधवार को बढ़कर 10,072 हो गई। देश के पंजाब प्रांत में सबसे अधिक 4,331 मामले, सिंध में 3,373, खैबर-पख्तूनख्वा में 1,345, बलोचिस्तान में 495, गिलगिट बाल्टीस्तान में 283, इस्लामाबाद में 194 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 51 मामले सामने आए हैं। इस बीच कोरोना वायरस के कारण अफगानिस्तान में फंसे 92 महिलाओं समेत 492 पाकिस्तानी नागरिक तोरखम सीमा से अपने देश वापस आ गये हैं। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला