लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की

By भाषा | Updated: September 14, 2021 21:38 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 14 सितंबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बात की और अफगानिस्तान से उत्पन्न स्थिति के साथ-साथ क्षेत्रीय और द्विपक्षीय हितों के विषयों पर चर्चा की। उन्होंने आह्वान किया कि दुनिया को युद्धग्रस्त देश से संपर्क बनाए रखना चाहिए बजाय कि इस अहम मौके पर उसे अकेला छोड़ दिया जाए।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक राष्ट्रपति पुतिन ने इमरान खान को फोन किया और इस दौरान दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों पर विचारों का अदान- प्रदान किया।

बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री खान ने ‘‘ अफगानिस्तान से अंतररष्ट्रीय समुदाय द्वारा संपर्क बनाए रखने की जरूरत को रेखांकित किया और जोर दिया कि इस मौके पर अफगान लोगों को अकेले नहीं छोड़ा जाना चाहिए।’’

क्षेत्रीय सुरक्षा और समृद्धि के लिए अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने तत्काल देश को मानवीय सहायता का प्रावधान करने और आर्थिक संकट टालने की अनिवार्यता पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि अफगानिस्तान में उत्पन्न स्थिति पर पाकिस्तान और रूस के बीच करीबी समन्वय और परामर्श बहुत अहम है।

पिछले महीने 25 अगस्त को टेलीफोन पर हुई वार्ता को याद करते हुए दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान के नवीनतम घटनाक्रम, द्विपक्षीय सहयोग और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में साझेदारी के मुद्दे पर एक दूसरे के समक्ष अपने विचार प्रकट किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब