लाइव न्यूज़ :

US से लौटते समय आसमान में फंसे पाक पीएम इमरान खान, वापस लौटे न्यूयार्क, विमान में खराबी, हवाई अड्डे पर इंतजार किया

By भाषा | Updated: September 28, 2019 15:25 IST

एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार सऊदी सरकार द्वारा खान को दिये गये विशेष विमान से वह इस्लामाबाद जा रहे थे कि इसी दौरान उसमें तकनीकी खराबी आ गई और उन्हें अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ न्यूयार्क लौटना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्दे74वें सत्र में भाग लेने के बाद अमेरिका की अपनी सात दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद खान को पाकिस्तान लौटना था।हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही प्रधानमंत्री खान के विशेष विमान में तकनीकी खराबी आ गई।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और उनके प्रतिनिधिमंडल को शुक्रवार को उस समय न्यूयॉर्क लौटना पड़ा, जब इस्लामाबाद जा रहे उनके विशेष विमान में तकनीकी खराबी आ गई।

एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार सऊदी सरकार द्वारा खान को दिये गये विशेष विमान से वह इस्लामाबाद जा रहे थे कि इसी दौरान उसमें तकनीकी खराबी आ गई और उन्हें अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ न्यूयार्क लौटना पड़ा।

न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र में भाग लेने के बाद अमेरिका की अपनी सात दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद खान को पाकिस्तान लौटना था। कैनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही प्रधानमंत्री खान के विशेष विमान में तकनीकी खराबी आ गई।

रिपोर्ट के अनुसार विमान में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने का प्रयास किया गया और तब तक खान ने हवाई अड्डे पर इंतजार किया लेकिन ऐसा कहा गया कि विमान में आई तकनीकी खराबी को शनिवार की सुबह तक ठीक किया जा सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि यदि खराबी को सुबह तक ठीक नहीं किया जा सका तो प्रधानमंत्री किसी वाणिज्यिक उड़ान की सेवा लेंगे। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानसंयुक्त राष्ट्रअमेरिकाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट