लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: PM इमरान खान बांधों के निर्माण के लिए नागरिकों से चंदा मांग जुटाएँगे 14 अरब डॉलर

By स्वाति सिंह | Updated: September 29, 2018 12:09 IST

अगर प्रधानमंत्री इमरान खान की देश को जल के गंभीर संकट से उभारने की यह कोशिश कामयाब होती है तो यह किकस्टार्टर के मौजूदा रेकार्ड को तोड़ कर 700 गुना ज्यादा रकम जुटाएंगे।

Open in App

इस्लामाबाद, 28 सितंबर:पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बांधों के लिए आम पाकिस्तानियों से 14 अरब डॉलर की विशाल रकम जुटाना चाहते हैं। इसके लिए वह लोगों की राष्ट्रभक्ति को अपना माध्यम बना रहे हैं। उधर उनके विरोधी इसको अव्यावहारिक कह कर उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

बता दें कि अगर वह देश को जल के गंभीर संकट से उभारने की यह कोशिश कामयाब होती है तो यह किकस्टार्टर के मौजूदा रेकार्ड को तोड़ कर 700 गुना ज्यादा रकम जुटाएंगे।

आम पाकिस्तानियों ने खान के आग्रह का जवाब गरमजोशी से दिया है, लेकिन अब तक जो रकम जुटाई गई है वह सागर में एक बूंद के मानिंद है।

क्रिकेटर से वजीर ए आजम का लंबा सफर तय करने वाले खान ने इसी माह एक टेलीविजन अपील में लोगों को आगाह किया था, ‘‘हमारे पास बस 30 दिनों का पानी का भंडार है।’’ 

‘वाल स्ट्रीट जर्नल’ के मुताबिक अभी तक सबसे बड़ा ‘किकस्टार्टर’ अभियान ‘पेबल टाइम स्मार्टवाच’ के लिए था जिसने 32 दिन में दो करोड़ डॉलर से कुछ ज्यादा रकम जुटाई थी। 

खान का दावा है कि अगर विदेशों में रह रहे सभी पाकिस्तानी एक-एक हजार डॉलर का योगदान करें तो पाकिस्तान के पास बांध बनाने के लिए कोष हो जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं आपकी रकम की हिफाजत करूंगा।’’ 

बहरहाल, उनके आलोचक इससे इत्तेफाक नहीं करते। पाकिस्तानी दैनिक ‘डॉन’ के आर्थिक मामलों के वरिष्ठ संवाददाता खलीक कियानी ने कहा, ‘‘आप क्राउडफंडिंग से 14 अरब डॉलर इकट्ठा नहीं कर सकते।’’ 

कियानी ने कहा, ‘‘हमारे पास ऐसी कोई मिसाल नहीं जिसमें इतनी बड़ी रकम किसी विशाल परियोजना के निर्माण के लिए इकट्ठा की गई हो।’’ 

बहरहाल, भ्रष्टाचार से ग्रस्त पाकिस्तान में ढेर सारे आम लोगों ने ‘‘ईमानदार’’ खान में यकीन जताया है।

इस्लामाबाद के एक दुकानदार मोहम्मद नसीम ने कहा, ‘‘इमरान खान पाई पाई का ख्याल रखेंगे।’’ 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना