लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Global: कोरोना के साथ जीना और उठाना होगा, लंबे समय तक लॉकडाउन नहीं रख सकता, पाक पीएम इमरान खान बोले

By भाषा | Updated: May 15, 2020 21:43 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि कोरोना वायरस के साथ ही जीना और उठाना होगा। देश में लॉकडाउन अधिक नहीं रख सकते। कल से घरेलू उड़ान भी संचालित होंगे।:

Open in App
ठळक मुद्देपरिचालन बहाल करने का आह्वान करते हुए दोहराया कि पाकिस्तान अनिश्चितकाल तक लॉकडाउन को वहन नहीं कर सकता।32 इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से, आठ क्वेटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से और चार पेशावर में बाचा खान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संचालित होंगी।

इस्लामाबादः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन से करीब 15 करोड़ पाकिस्तानी प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने प्रांतों से सार्वजनिक परिवहन का परिचालन बहाल करने का आह्वान करते हुए दोहराया कि पाकिस्तान अनिश्चितकाल तक लॉकडाउन को वहन नहीं कर सकता। कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए उठाए गए कदमों को रेखांकित करने के लिए अपनी कोर टीम के साथ मीडिया के सामने आए खान ने कहा कि पाकिस्तान अमेरिका, यूरोप और चीन तरह लॉकडाउन को लागू नहीं कर सकता है।

उन्होंने कहा कि पहले ही लॉकडाउन ने देश की आर्थिक हालात पर बुरा प्रभाव डाला है, खासतौर पर, दैनिक वेतन पर जीवनयापन करने वाले 2.5 करोड़ मजदूरों सहित सबसे असुरक्षित लोगों पर। खान ने कहा, ‘‘ लॉकडाउन की वजह से 15 करोड़ लोगों पर आर्थिक रूप से असर पड़ा है।’’ उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की कुल आबादी 22 करोड़ है। प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक परिवहन को बहाल करने का अनुरोध करते हुए कहा कि इसकी वजह से गरीब लोग बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि वायरस के खिलाफ जब तक टीका विकसित नहीं हो जाता, तब तक हमें इसके साथ ही रहना होगा लेकिन हम अनिवार्य दिशानिर्देशों का अनुपालन करके इसका मुकाबला कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले के अनुमानों के विपरीत, हमारी स्थिति बेहतर है। उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 के मरीजों की संख्या में वृद्धि जारी रहेगी लेकिन सौभाग्य से मौजूदा संक्रमितों की संख्या अनुमानित संख्या (इस समय तक) कम है जो 52 हजार बताई गई थी।’’

शुक्रवार तक पाकिस्तान में कोविड-19 मरीजों की संख्या 38,292 थी और 821 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। खान ने कहा, ‘‘ संक्रमितों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है और हम उसके लिए तैयार हैं। सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए काम कर रही है। हम इस मुश्किल समय में अन्य देशों से अभी भी बेहतर कर रहे हैं।’’ प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी कि जहां पर मामले तेजी से बढ़ेंगे वहां पर लॉकडाउन को दोबारा लागू किया जाएगा। उड्डयन मंत्री गुलाम सरवर खान ने बताया कि घरेलू उड़ाने 16 मई से बहाल कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि शुरुआत में 20 प्रतिशत उड़ानों को सामाजिक दूरी के नियम के तहत 50 प्रतिशत क्षमता के साथ परिचालन करने की मंजूरी दी जाएगी।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान नागर विमानन प्राधिकरण (पीसीएए) ने शनिवार से घरेलू उड़ानों के संचालन को फिर से शुरू करने की घोषणा की। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) और सेरेने एयर सुबह और दोपहर में उड़ान संचालित करेंगी। बयान में कहा गया कि 68 उड़ान कराची में जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से, 32 लाहौर में अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से, 32 इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से, आठ क्वेटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से और चार पेशावर में बाचा खान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संचालित होंगी।

स्वास्थ्य मामले पर प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार जफर मिर्जा ने कहा कि रेमडेसिविर दवा का उत्पादन कुछ हफ्तों में पाकिस्तान में शुरू होगा जिससे बीमारी के इलाज में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस दवा का 127 देशों में निर्यात किया जाएगा। मिर्जा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहना अनिवार्य करने जा रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसइमरान खानपाकिस्तानअमेरिकावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनचीनडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?