लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः विपक्षी दलो ने राष्ट्रीय सुरक्षा नीति पर सरकार के फैसले का विरोध जताया

By भाषा | Updated: December 29, 2021 22:30 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 29 दिसंबर पाकिस्तान में बुधवार को विपक्षी दलों ने सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा नीति पर फैसले लेने में ससंद को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताते हुए उच्च सदन से बर्हिगमन किया।

पाकिस्तान के मंत्रिमंडल ने मंगलवार को देश की पहली राष्ट्रीय सुरक्षा नीति (एनएसपी) पर मुहर लगायी जिसमें इस बात पर बल दिया गया है कि आर्थिक प्रगति राष्ट्रीय सुरक्षा के केंद्र में है।

पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद युसूफ ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा था, ‘‘यह वाकई एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, नागरिक केंद्रित समग्र राष्ट्रीय सुरक्षा नीति पर तत्परता से बढ़ा जाएगा, जिसके मूल में आर्थिक सुरक्षा है। यह समग्र दस्तावेज आगे चलकर हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को पूरा करने में क्षेत्रगत नीतियों के मार्गदर्शन में मदद करेगा। ’’

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सत्तारूढ़ दल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पर निशाना साधते हुए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सांसद शेरी रहमान ने कहा कि सरकार ने सुरक्षा नीति के मसौदे को सदन में पेश नहीं किया और यह एक कागज के टुकड़े से अधिक कुछ भी नहीं है।

रहमान ने तर्क दिया कि सुरक्षा नीति में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुरूप स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान को पूर्ण स्वायत्तता प्रदान की गई है।

वहीं, जब सत्तारूढ़ दल के सांसद मोहसिन अजीज द्वारा रहमान के संबोधन के दौरान रूकावट डाली गई तो रहमान और उनकी पार्टी के सदस्यों ने सदन से बर्हिगमन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला