लाइव न्यूज़ :

बलूचिस्तान के मस्जिद में विस्फोट, 03 लोगों की मौत, 28 लोग घायल

By भाषा | Updated: May 25, 2019 12:41 IST

पुलिस ने बताया कि प्रांतीय राजधानी क्वेटा के पश्तूनाबाद में रहमानिया मस्जिद में आईईडी विस्फोट किया गया। फिलहाल, किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अब्दुल रज्जाक चीमा ने बताया कि विस्फोट जुमे की नमाज शुरू होने से कुछ देर पहले हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देघायलों को क्वेटा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी और प्रधानमंत्री इमरान खान ने क्वेटा में आतंकवादी हमले की निंदा की है।

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को एक मस्जिद में जुमे की नमाज से पहले हुए जोरदार विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि प्रांतीय राजधानी क्वेटा के पश्तूनाबाद में रहमानिया मस्जिद में आईईडी विस्फोट किया गया। फिलहाल, किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अब्दुल रज्जाक चीमा ने बताया कि विस्फोट जुमे की नमाज शुरू होने से कुछ देर पहले हुआ।

विस्फोट में इमाम सहित तीन लोगों की मौत हो गयी और 28 अन्य घायल हो गए। घायलों को क्वेटा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी और प्रधानमंत्री इमरान खान ने क्वेटा में आतंकवादी हमले की निंदा की है। अल्वी ने लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख जताया और घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि यह शक्तिशाली धमाका था। 

टॅग्स :पाकिस्तानबम विस्फोटसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला