लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने कोविड-19 से लड़ने में मदद देने के लिए भारत को राहत सामग्रियों की पेशकश की

By भाषा | Updated: April 25, 2021 12:15 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 25 अप्रैल पाकिस्तान ने कोविड-19 की घातक लहर से लड़ने में मदद देने के लिए भारत को वेंटिलेटर समेत अन्य राहत सामग्रियां उपलब्ध कराने की पेशकश की है और कहा कि दोनों देश वैश्विक महामारी के कारण उभरी चुनौतियों से निपटने के लिए आगे सहयोग के संभावित तरीकों की संभावनाएं तलाश सकते हैं।

विदेश मंत्रालय ने शनिवार रात एक बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान तौर-तरीकों का पता लगते ही कुछ खास सामग्रियां भेजने के लिए तैयार है।

बयान में कहा गया, “कोविड-19 की मौजूदा लहर के मद्देनजर भारत के लोगों के साथ एकजुटता के भाव से, पाकिस्तान ने भारत को वेंटिलेटर, बी पीएपी एवं डिजिटल एक्स-रे मशीनें, पीपीई तथा अन्य संबंधित वस्तुओं की सहायता देने की पेशकश की है।

इसमें कहा गया कि पाकिस्तान और भारत के संबंधित अधिकारी राहत सामग्रियों की त्वरित आपूर्ति के लिए तौर-तरीकों पर काम कर सकते हैं।

बयान में कहा गया, “वे (अधिकारी) वैश्विक महामारी के कारण आई चुनौतियों से निपटने के लिए आगे के सहयोग के तरीके तलाश सकते हैं।”

यह पेशकश प्रधानमंत्री इमरान खान के भारत के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के बाद की गई है। उन्होंने कहा, “हमें मानवता के सामने आई इस वैश्विक चुनौती से मिलकर लड़ना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा