लाइव न्यूज़ :

Pakistan: शहबाज शरीफ के बजाय अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज का नाम लिया, नेशनल असेंबली के अध्यक्ष अयाज सादिक की जुबान फिसली

By भाषा | Updated: April 11, 2022 19:49 IST

Pakistan: पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए इंसाफ के संसद में मतदान में भाग नहीं लेने और वॉकआउट करने की घोषणा की थी, जिसके बाद 70 साल के शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री पद की दौड़ में अकेले उम्मीदवार रह गये थे।

Open in App
ठळक मुद्देस्पीकर अयाज सादिक ने नतीजों की घोषणा की।शहबाज शरीफ को 174 वोट मिले हैं।पाकिस्तान इस्लामी गणराज्य का प्रधानमंत्री घोषित किया जाता है।

इस्लामाबादः पाकिस्तान के नेशनल असेंबली के अध्यक्ष अयाज सादिक की सोमवार को उस समय जुबान फिसल गई जब उन्होंने इमरान खान के उत्तराधिकारी का चुनाव करने के लिए एक महत्वपूर्ण सत्र के दौरान शहबाज शरीफ के बजाय अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नाम का उच्चारण किया।

हालांकि बाद में उन्होंने इस गलती के लिए माफी मांग ली। सादिक ने अगले प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए नेशनल असेंबली में मतदान कराने से पहले पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ के नाम वाला एक दस्तावेज पढ़ा। हालांकि अध्यक्ष ने नवाज शरीफ के नाम का उच्चारण किया जो लंदन में हैं।

यह महसूस करने के बाद कि उन्होंने गलत नाम का उच्चारण किया है, सादिक ने गलती स्वीकार कर ली और माफी मांगते हुए कहा कि पीएमएल-एन के प्रमुख ‘‘उनके दिल के साथ-साथ उनके दिमाग में भी’’ है। नेशनल असेंबली में पीएमएल-एन के कुछ सांसदों और पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज को अपना समर्थन दिखाने के लिए नवाज शरीफ की तस्वीरें पकड़े हुए देखा गया।

मतदान के बाद, 70 वर्षीय शहबाज शरीफ को संसद द्वारा निर्विरोध पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया। शहबाज शरीफ को 174 वोट मिले जो बहुमत के आंकड़े 172 से दो ज्यादा है। वह पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री हैं।

पाकिस्तान की संसद ने सोमवार को शहबाज शरीफ को निर्विरोध देश का 23वां प्रधानमंत्री चुन लिया और इमरान खान के खिलाफ आठ मार्च को लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के बाद से देश में बनी अनिश्चितता की स्थिति समाप्त हो गयी। इससे पहले डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी ने कहा था कि उनकी अंतरात्मा सत्र के संचालन की इजाजत नहीं देती।

तीन सौ 42 सदस्यीय सदन में जीत के लिए कम से कम 172 सदस्यों के समर्थन की जरूरत थी। प्रधानमंत्री के रूप में सदन में अपने पहले भाषण में शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव कामयाब हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘बुराई पर अच्छाई की जीत हुई है।’’ उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए आज बड़ा दिन है, जहां एक चुने हुए प्रधानमंत्री को कानूनी और संवैधानिक तरीके से घर भेज दिया गया है।

टॅग्स :पाकिस्तानशहबाज शरीफPakistan Armyइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?