लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: नवाज शरीफ को इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने भी दी जमानत, अल अजीजिया स्टील मिल मामले में मिली बेल

By विनीत कुमार | Updated: October 26, 2019 20:18 IST

नवाज शरीफ को इससे पहले शुक्रवार को चौधरी शुगर मिल मामले में भी लाहौर हाई कोर्ट की ओर से जमानत दे दी गई थी। शरीफ की तबीयत अभी खराब है और वे अस्पताल में भर्ती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनवाज शरीफ को चिकित्सीय आधार पर इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने दी जमानतशरीफ को शुक्रवार को लाहौर हाई कोर्ट ने भी चौधरी शुगर मिल में दे दी थी जमानत

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ चिकित्सीय आधार पर इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने अल अजीजिया स्टील मिल मामले में जमानत दे दी है। कोर्ट ने उन्हें मंगलवार तक जमानत दी है। शरीफ फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनका स्वास्थ्य की हालत बहुत खराब है। शरीफ को इससे पहले शुक्रवार को चौधरी शुगर मिल मामले में भी लाहौर हाई कोर्ट की ओर से जमानत दे दी गई थी।

शरीफ को आया हार्ट अटैक

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार नवाज शरीफ को शनिवार सुबह ही आर्ट अकैट भी आया। हालांकि, बाद में ऐसी खबरें आईं कि उन्हें सीने में दर्द हुआ है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार लाहौर के एक अस्पताल में इलाजरत शरीफ के हृदय में रक्त का प्रवाह कम होने के कारण उनके सीने में दर्द हो रहा है। 

डॉन न्यूज ने सर्विसेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सिम्स) के प्रिंसिपल डॉक्टर महमूद अयाज के हवाले से कहा है कि अस्पताल में इलाजरत शरीफ ने आज सुबह सीने में दर्द की शिकायत की। अयाज ने मीडिया के एक हिस्से में आई इन खबरों को खारिज कर दिया कि 69 वर्षीय पीएमएल-एन नेता को दिल का दौरा पड़ा है। 

इससे पहले, शरीफ के वकील ख्वाजा हैरिस ने दावा किया था कि कल देर रात पूर्व प्रधानमंत्री को दिल का दौरा पड़ा और उनकी जान खतरे में है। हालांकि, अस्पताल में संवाददाताओं से बातचीत में अयाज ने कहा कि शरीफ के रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ रही है।

बता दें कि शरीफ पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। शरीफ का एक ऐसी बीमारी का इलाज चल रहा है जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करती है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के 69 वर्षीय सुप्रीमो को सोमवार देर रात को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) कार्यालय से लाहौर में सर्विसेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका प्लेटेलेट काउंट अचानक गिर गया था।

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला