लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान का दावा: भारतीय नौसेना कर रही थी घुसपैठ की कोशिश, जारी किया वीडियो

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 5, 2019 15:59 IST

पाकिस्तान की नौसेना ने मीडिया के साथ एक फुटेज भी साझा की जिसे उसने ‘‘असली’’ बताया। चित्र में दिखाया गया है कि फुटेज चार मार्च को रात आठ बजकर 35 मिनट पर बनाई गई।

Open in App

पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तानी नौसेना ने मंगलवार को दावा किया कि उसने अपने देश के इलाके में घुसने की एक भारतीय पनडुब्बी की कोशिश को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान की नौसेना ने मीडिया के साथ एक फुटेज भी शेयर किया, जिसे उसने ‘‘असली’’ बताया। चित्र में दिखाया गया है कि फुटेज चार मार्च को रात आठ बजकर 35 मिनट पर बनाई गई।इस संबंध में एक प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तानी नौसेना ने पनडुब्बी को पीछे हटाने के लिए विशेष कौशल का प्रयोग किया और उसे पाकिस्तानी जलक्षेत्र में प्रवेश से रोकने में सफलता पाई।’’ प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाकिस्तान की शांति की नीति के मद्दनेजर भारतीय पनडुब्बी को निशाना नहीं बनाया गया।’’  उन्होंने कहा कि भारत को इस घटना से सीख लेनी चाहिए और ‘‘शांति की ओर आगे बढ़ना चाहिए’’।नौसेना ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी नौसेना अपने जलक्षेत्र की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर है और किसी भी प्रकार की आक्रामकता का पूरी ताकत के साथ जवाब देने में सक्षम है।’’ नौसेना ने दावा किया कि यह नवंबर 2016 के बाद से दूसरा ऐसा मामला है जब उसने भारतीय नौसेना को पाकिस्तान के जलक्षेत्र में प्रवेश की कोशिश करते पकड़ा है।रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे पहले 2016 में पाकिस्तान ने भारतीय पनडुब्बी को देश के जलक्षेत्र में प्रवेश करने से सफलतापूर्वक रोका था।

उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के भीतर बालाकोट में जैश के शिविर को निशाना बनाया था।इसके अगले दिन पाकिस्तान और भारत के बीच हवाई संघर्ष में मिग 21 गिर गया था और उसके पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तान ने हिरासत में ले लिया था। उन्हें शुक्रवार को भारत को सौंपा गया था।

टॅग्स :पाकिस्तानभारतीय वायुसेना स्ट्राइकपुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरनेवी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?