लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष भी कोरोना संक्रमित, बेटा और बेटी भी कोविड-19 के मरीज

By भाषा | Updated: May 1, 2020 14:54 IST

पाकिस्तान में कोरोना वायरस की वजह से 385 लोगों की मौत हो गई है। पाक में कोविड-19 से 16,817 लोग संक्रमित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल असेंबली के अध्यक्ष असद कैसर ने सामाजिक दूरी के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करते हुए सोमवार को अपने आवास पर इफ्तार का आयोजन किया था।सिंध के शिक्षा मंत्री सईद गनी मार्च के अंत में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने वाले देश के पहले नेता थे।

इस्लामाबाद:  पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष असद कैसर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही अधिकारियों ने देश में कोविड-19 के 990 नए मामले सामने आने की घोषणा की है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में इस संक्रमण से 24 लोगों की मौत हो गई है और इसके साथ ही देश में अब तक जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 385 हो गई है।

उसने बताया कि इस दौरान संक्रमण के 990 नए मामले सामने आए जो कि एक दिन में संक्रमित पाए जाने वाले लोगों की अपने आप में सर्वाधिक संख्या है। देश में इस वायरस की चपेट में आने वाले कुल लोगों की संख्या 16,817 हो गई है। कैसर संक्रमित पाए जाने वाले दूसरे शीर्ष नेता और सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के सदस्य हैं। इससे पहले सिंध के गवर्नर इमरान इस्माइल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

कैसर ने ट्वीट किया, ‘‘मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं और मैंने अपने घर में खुद को अलग कर लिया है। मैं पूरे देश से एहतियाती कदम उठाने का अनुरोध करता हूं।’’ द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने कैसर के भाई अब्दुल वाहिद के हवाले से बताया कि अध्यक्ष का बेटा और बेटी भी संक्रमित पाए गए हैं और वे पृथक-वास कर रहे हैं। इससे पहले कैसर के दो रिश्तेदार भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

खबर के अनुसार, कैसर ने सरकार के सामाजिक दूरी के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करते हुए सोमवार को अपने आवास पर इफ्तार का आयोजन किया था। इस बीच, स्वास्थ्य पर प्रधानमंत्री इमरान खान के सलाहकार जफर मिर्जा ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में मई के अंत या जून के मध्य तक इस वैश्विक महामारी का सबसे खराब दौर देखा जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक कुल 4,315 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं। सिंध के शिक्षा मंत्री सईद गनी मार्च के अंत में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने वाले देश के पहले नेता थे। वह इस बीमारी से उबर चुके हैं। प्रधानमंत्री खान बीते हफ्ते जांच में विषाणु से संक्रमित नहीं पाए गए थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?