लाइव न्यूज़ :

झूठी शान में हत्या: पाकिस्तान में नौ वर्षीय बच्चे ने रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या की, परिवार ने अपराध को अंजाम देने के लिए कहा था

By भाषा | Updated: September 23, 2020 20:54 IST

बच्चे के परिवार ने उसे इस अपराध को अंजाम देने के लिए कहा था। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। यह घटना मंगलवार को लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर सरगोधा में चाक 104-एसबी गांव में हुई। पुलिस के अनुसार बच्चे को उसके परिवार ने उसकी रिश्तेदार की हत्या करने के लिए हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे महिला ने करीब 10 वर्ष पहले अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी कर ली थी।परिवार ने बाद में महिला को स्वीकार कर लिया था। पुलिस के अनुसार बच्चे को उसके परिवार ने उसकी रिश्तेदार की हत्या करने के लिए हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया था।

लाहौरः पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित एक गांव में झूठी शान के लिए हत्या के एक संदिग्ध मामले में नौ वर्ष के एक बच्चे ने अपनी एक रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या कर दी।

बच्चे के परिवार ने उसे इस अपराध को अंजाम देने के लिए कहा था। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। यह घटना मंगलवार को लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर सरगोधा में चाक 104-एसबी गांव में हुई। पुलिस के अनुसार बच्चे को उसके परिवार ने उसकी रिश्तेदार की हत्या करने के लिए हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया था।

पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय महिला ने करीब 10 वर्ष पहले अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी कर ली थी। हालांकि परिवार ने बाद में महिला को स्वीकार कर लिया था। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को तीन बच्चों की मां उक्त महिला एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आयी थी।

कार्यक्रम के दौरान नौ वर्षीय बच्चे ने उस पर गोली चला दी जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘घटना के बाद बच्चा और उसका परिवार मौके से फरार हो गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बच्चे के पिता ने उसे हथियार चलाना सिखाया था।

ऐसा प्रतीत होता है कि परिवार ने बच्चे को उक्त रिश्तेदार पर गोली चलाने के लिए कहा था।’’ अधिकारी ने कहा कि बच्चे के पिता एवं परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ अपराध के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला