लाइव न्यूज़ :

भारत की फटकार के बाद पाकिस्तान ने LOC पर बढ़ाए सैनिक, हथियारों में भी इजाफा: सूत्र

By भाषा | Updated: March 7, 2019 09:37 IST

सरकारी सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने 155 एमएम तोपों से नौशेरा सेक्टर में अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया जिसका जवाब भारतीय सेना ने बोफोर्स तोप से दिया। इसके बाद पाकिस्तान को चेतावनी जारी की गई।

Open in App

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच, रक्षा सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से लगती सीमा से अपने अतिरिक्त सिपाहियों और सैन्य उपकरणों को हटाकर कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर विभिन्न संवेदनशील सेक्टरों में तैनात किया है। भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर असैन्य इलाकों को निशाना बनाने को लेकर बुधवार को पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी जारी की है और कहा है कि उसके आगे की उकसावे की कार्रवाई या दुस्साहस के ‘गंभीर परिणाम’ होंगे।सरकारी सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने 155 एमएम तोपों से नौशेरा सेक्टर में अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया जिसका जवाब भारतीय सेना ने बोफोर्स तोप से दिया। इसके बाद पाकिस्तान को चेतावनी जारी की गई। सूत्रों ने बताया कि दोनों सेनाओं के सैन्य अधिकारियों ने मंगलवार को हॉटलाइन पर बात की थी। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान से नियंत्रण रेखा पर असैन्य आबादी को निशाना नहीं बनाने को कहा।सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘ असैन्य इलाकों को निशाना नहीं बनाने की पाकिस्तानी फौज को हमारी चेतावनी के बाद नियंत्रण रेखा पर स्थिति कुल मिलाकर अपेक्षाकृत शांत रही।’’ बयान के मुताबिक, पाकिस्तानी फौज ने कृष्णा घाटी और सुंदरबानी में चयनित इलाकों में भारी कैलिबर के हथियारों से भारी और बिना उकसावे की गोलीबारी की और भारतीय चौकियों और असैन्य इलाकों को मोर्टार बमों से निशाना बनाया।इसमें कहा गया है कि इसका भारतीय सेना ने प्रभावी तरीके से जवाब दिया। बयान में यह भी बताया गया है कि नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पाकिस्तान ने आगे कोई ‘उकसावे की कार्रवाई की या दुस्साहस’ किया तो उसका मुंह तोड़ तरीके से जवाब दिया जाएगा और गंभीर परिणाम होंगे।भारत की ओर से 26 फरवरी को पाकिस्तान में बालाकोट के पास जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी प्रशिक्षण अड्डों पर बमबारी करने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। सूत्रों ने बताया कि बालाकोट पर हमले के बाद, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से लगती अपनी सीमा से अतिरिक्त सिपाहियों और सैन्य उपकरणों को नियंत्रण रेखा के पास कई संवेदनशील सेक्टरों में अग्रिम स्थलों पर तैनात किया है।पाकिस्तान ने 27 फरवरी को भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की थी।

टॅग्स :पाकिस्तानएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?