लाइव न्यूज़ :

Video: पाकिस्तान के मंत्री की धमकी, अब भारत के साथ नहीं होगी परंपरागत जंग, सीधे होगा परमाणु हमला

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 20, 2020 18:50 IST

पाकिस्तान के रेलवे मंत्री शेख रशीद अहमद हमेशा ही अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। कुछ हफ्ते पहले उन्होंने भारत को धमकी देते हुए कहा था कि पाकिस्तान के पास सवा सौ ग्राम और ढाई सौ ग्राम के भी परमाणु बम हैं जो किसी खास टारगेट पर मार कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशेख रशीद अहमद ने कहा है कि भारत में मुस्लिमों को सताया जा रहा है। भारत के मुस्लिम हर दिन पाकिस्तान के लिए दुआ करते हैं। शेख रशीद अहमद ने कहा, इस वक्त पाकिस्तान को चीन के साथ ही खड़ा होना चाहिए। 

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के रेलवे मंत्री शेख रशीद अहमद अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। शेख रशीद अहमद ने कहा है कि भारत के साथ अब कोई परंपरागत जंग नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अब भारत पर सीधे परमाणु हमला होगा। भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के तनाव पर शेख रशीद अहमद ने कहा, पाकिस्तान ने अपना हथियार तैयार रखा हुआ है और अगर भारत हमला करता है तो पारंपरिक युद्ध नहीं होगा, सीधे परमाणु हमला होगा। उन्होंने यह भी कहा है कि इस वक्त हमें चीन का साथ देना है। 

एक इंटरव्यू में रेलवे मंत्री शेख रशीद अहमद ने कहा, 'अगर इस बार पाकिस्तान पर भारत ने हमला किया तो कन्वेन्शन वॉर की कोई गुंजाइश नहीं होगी। यह खूनी और आखिरी जंग होगी और ऐटमी जंग होगी। हमारा हथियार कैलकुलेटेड, छोटा, परफेक्ट और निशाने पर है। असम तक टारगेट कर सकता है। पाकिस्तान के पास कन्वेन्शन जंग की गुंजाइश कम है।'

इसपर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने फिर से कहा, हां पाकिस्तान भारत में ऐटमी हमला करेगा। हमने अपना हथियार तैयार रखा है। हमने इस तरीके से हमला प्लान किया है, जिसमें भारत के मुसलमानों को कोई नुकसान ना पहुंचे और वह असम तक टारगेट करेगा। 

शेख रशीद अहमद ने यह भी कहा है कि भारत में मुस्लिमों को सताया जा रहा है। भारत के मुस्लिम हर दिन पाकिस्तान के लिए दुआ करते हैं। 

उन्होंने कहा, आज चीन अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन के खिलाफ खड़ा है जबकि अपने नए दोस्तों नेपाल, श्रीलंका, ईरान और रूस के साथ नया ब्लॉक बना रहा है। ऐसे में इस वक्त पाकिस्तान को चीन के साथ ही खड़ा होना चाहिए। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला