लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान मंत्री ने कहा- बलदेव कुमार जहां चाहें, वहां रहने के लिए स्वतंत्र हैं

By भाषा | Updated: September 11, 2019 13:54 IST

कुमार (43) अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ पिछले महीने भारत आए थे। वह इस समय पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना में रह रहे हैं। कुमार ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान इसलिए छोड़ा क्योंकि अल्पसंख्यकों को ‘‘वहां उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है’’।

Open in App
ठळक मुद्देखैबर पख्तूनख्वा के सूचना मंत्री शौकत अली यूसफजई ने मीडिया से कहा कि कुमार जहां कहीं भी रहना चाहते हैं, उन्हें इसकी आजादी है।कुमार ने तीन वर्ष तक खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में पीटीआई अध्यक्ष के तौर पर काम किया था।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक मंत्री ने मंगलवार को कहा कि सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को पूर्व पार्टी सदस्य और संसद बलदेव कुमार के भारत में राजनीतिक शरण मांगने पर कोई आपत्ति नहीं है।

कुमार (43) अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ पिछले महीने भारत आए थे। वह इस समय पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना में रह रहे हैं। कुमार ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान इसलिए छोड़ा क्योंकि अल्पसंख्यकों को ‘‘वहां उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है’’।

खैबर पख्तूनख्वा के सूचना मंत्री शौकत अली यूसफजई ने मीडिया से कहा कि कुमार जहां कहीं भी रहना चाहते हैं, उन्हें इसकी आजादी है। कुमार ने तीन वर्ष तक खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में पीटीआई अध्यक्ष के तौर पर काम किया था।

यूसफजई ने कहा कि कुमार का पीटीआई से कोई लेना देना नहीं है क्योंकि उन्हें 2013 से 2018 तक खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री के विशेष सहायक रहे सरदार सोरन सिंह की हत्या में कथित भूमिका के चलते पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। इससे पहले कुमार ने लुधियाना में संवाददाताओं से कहा था कि पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देता है और वहां मुसलमान तक सुरक्षित नहीं हैं। 

टॅग्स :पाकिस्तानइंडियाजम्मू कश्मीरइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?