लाइव न्यूज़ :

'हिंदू विरोधी' टिप्पणी करना पाकिस्तान के मंत्री को पड़ा भारी, इमरान खान के निर्देश के बाद देना पड़ा इस्तीफा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 6, 2019 05:33 IST

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने कहा, ''देश हिंदू समुदाय के योगदान को महत्व देता है और उनका सम्मान करता है.''

Open in App

पाकिस्तान में पंजाब प्रांत की सरकार ने अपने सूचना एवं संस्कृति मंत्री फयाजुल हसन चौहान को उनकी हिंदू विरोधी टिप्पणी को लेकर पद से हटा दिया. मंत्री की टिप्पणी की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और अल्पसंख्यक समुदाय ने तीखी आलोचना की थी.

एक अधिकारी के अनुसार, पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने चौहान द्वारा अपनी टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बाद उन्हें माफ कर दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस टिप्पणी को गंभीरता से लेते हुए बुजदार को निर्देश दिया कि चौहान को तत्काल पद से हटा दिया जाए. चौहान ने आज अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंपा, जिसे तत्काल स्वीकार कर लिया गया. चौहान ने पुलवामा हमले के बाद 24 फरवरी को एक कार्यक्रम में विवादास्पद टिप्पणी की थी. चहुंओर से हो रही तीखी आलोचना के बाद उन्होंने माफी मांगी थी.

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने कहा, ''देश हिंदू समुदाय के योगदान को महत्व देता है और उनका सम्मान करता है.'' सरकारी अनुमानों के अनुसार, पाकिस्तान में 73 लाख हिंदू रहते हैं. हालांकि समुदाय का कहना है कि देश में 90 लाख से अधिक हिंदू रह रहे हैं. यह पाकिस्तान में सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है. 

टॅग्स :पाकिस्तानइंडियाइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?