लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में सेना का विमान आवासीय इलाके में गिरा, कम से कम 17 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2019 08:06 IST

पाकिस्तान की सेना की ओर से जारी बयान के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था। इसी दौरान यह रावलपिंडी के बाहरी इलाके में मोरा कालू गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Open in App

पाकिस्तानी सेना के एक विमान के मंगलवार तड़के रावलपिंडी शहर के एक आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है। इसमें हवाई जहाज के 5 क्रू-मेंबर और 12 आम लोग हैं। पाकिस्तान की सेना की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

इस घटना के बाद पाकिस्तानी सेना की ओर से रावलपिंडी में बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। रावलपिंडी दरअसल राजधानी इस्लामाबाद के करीब है। पाक सेना की ओर से जारी बयान के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था। इसी दौरान यह रावलपिंडी के बाहरी इलाके में मोरा कालू गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

मौके पर मौजूद एक पत्रकार ने कहा कि मलबे एवं तबाह हुए घरों से अब भी धुंआ उठ रहा है जबकि विमान के टुकड़े पास की छत पर पड़े नजर आ रहे हैं। सैन्य अधिकारियों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है जबकि स्थानीय निवासियों की भीड़ पास ही खड़ी है और उनमें से कुछ के आंसू नहीं थम रहे हैं। विमानन सुरक्षा मामले में पाकिस्तान का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है जहां पिछले कुछ सालों में विमानों एवं हेलीकॉप्टरों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरें अकसर सुनने को मिली हैं।

(पीटीआई इनपुट के साथ)

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना