लाइव न्यूज़ :

जल्द संक्रमण के मामले में पहली लहर को पीछे छोड़ सकता है पाकिस्तान : शीर्ष अधिकारी

By भाषा | Updated: March 27, 2021 18:13 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 27 मार्च पाकिस्तान के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को बताया कि देश में कोविड-19 के मामलों की संख्या जल्द संक्रमण की पहली लहर के स्तर को पार कर जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि मामले बढ़ते रहे तो पाबंदी लगानी पड़ेगी।

राष्ट्रीय कमान एवं परिचालन केंद्र (एनसीओसी) के अध्यक्ष एव योजना मंत्री असद उमर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार जीविकोपार्जन की रक्षा के साथ-साथ संक्रमण को नियंत्रित करने में संतुलन बनाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर संक्रमण की यही दर आने वाले कुछ दिनों या हफ्तों में रही, तो हम संक्रमण की उस दर को पार कर जाएंगे जिसे हमने महामारी की पहली लहर के चरम पर देखा था। हम सभी को उस समय की स्थिति को याद रखना चाहिए।’’

उमर ने रेखांकित किया कि लोग मानक परिचालन प्रक्रिया का पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में ‘बहुत खराब’ स्थिति पैदा हो रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘संभवत: लोग खतरनाक स्थिति को महसूस नहीं कर रहे हैं जिसका सामना हम कोविड-19 की तीसरी लहर में कर रहे हैं।’’

गौरतबल है कि पाकिस्तान में गत 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 4,468 नए मामले आए हैं जो 22 जून 2020 के बाद सबसे अधिक है। उस दिन पाकिस्तान में कुल 4,471 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

पाकिस्तान में कोविड-19 के अबतक 6,49,824 मामले आए है जबकि गत 24 घंटे में 67 लोगों की मौत होने से महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 14,158 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते