लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: 12 साल के लड़के का यौन शोषण करने वाला मौलवी धरा गया, पिछले 6 महीने में 1300 से ज्यादा बच्चे शिकार

By भाषा | Updated: September 21, 2019 14:59 IST

पाकिस्तान में एक मौलवी द्वारा 12 साल के लड़के को हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। छात्र के पिता की शिकायत पर मौलवी को गिरफ्तार किया गया है लेकिन पड़ोसी मुल्क के एक गैर-सरकारी संगठन की रिपोर्ट वहां बच्चों के साथ हो रहे यौन अपराधों को लेकर चौंकाने वाला काला सच बयां करती है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में 12 साल के छात्र का यौन शोषण करने के आरोप में एक मौलवी को गिरफ्तार किया गया है।एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में पिछले 6 महीने में 1304 बच्चों को यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा है।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मदरसे के एक छात्र का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मौलवी को गिरफ्तार किया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

डॉन समाचार पत्र की खबर के मुताबिक 12 साल के बच्चे के पिता की शिकायत पर मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि बच्चे की चिकित्सीय जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि होने के बाद मौलवी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक राय मजहर इकबाल ने कहा, “मामले की उचित जांच के लिए डीएनए परीक्षण और अन्य कानूनी औपचारिकताओं सहित हर संभव कदम उठाए जाएंगे।”

खबर में कहा गया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि मौलवी ने किसी और बच्चे का भी उत्पीड़न तो नहीं किया है।

इस बीच पाकिस्तान के एक एनजीओ की रिपोर्ट में सामने आया है कि देश में इस साल के शुरुआती छह महीनों में 1,300 से अधिक बच्चों ने किसी न किसी तरह का यौन उत्पीड़न झेला है।

जियो टीवी ने खबर दी कि इस रिपोर्ट में जनवरी से जून के बीच बच्चों के खिलाफ हुई यौन हिंसा की घटनाओं पर गौर किया गया और निष्कर्ष निकाला गया कि इस अवधि के दौरान चौंकाने वाले 1,304 मामले सामने आए हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानयौन उत्पीड़नरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला