लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान : मरियम नवाज ने पंजाब उपचुनाव में धांधली के आरोप लगाए, सेना की भूमिका पर संदेह जताया

By भाषा | Updated: February 20, 2021 22:37 IST

Open in App

(एम. जुल्करनैन)

लाहौर, 20 जनवरी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने शनिवार को देश की शक्तिशाली सेना पर आरोप लगाया कि उसने पंजाब प्रांत के उपचुनाव में सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के पक्ष में धांधली के लिए 20 से अधिक चुनाव अधिकारियों का अपहरण कर लिया।

प्रांत की राजधानी लाहौर से करीब 80 किलोमीटर दूर दस्का में एनए-75 नेशनल असेंबली उपचुनावों के दौरान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ और पीएमएल-एन के कार्यकर्ताओं के बीच हुए संघर्ष में कम से कम दो राजनीतिक कार्यकर्ताओं की शुक्रवार को हत्या कर दी गई।

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी और पीएमएल-एन सुप्रीमो मरियम नवाज ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘शुक्रवार की शाम को करीब 20 मतदान केंद्रों पर कम से कम 20 पीठासीन अधिकारियों का अपहरण कर लिया गया और मतपेटी लूट ली गई ताकि एनए-75 के परिणाम बदले जा सकें। इस घटना में ‘खलई मखलूक’ (सेना और खुफिया एजेंसियों का जिक्र) का हाथ है। यह घटना कराची में मेरे कमरे में घुसने जैसा ही है।’’

पिछले वर्ष 18 अक्टूबर और 19 अक्टूबर की दरम्यानी रात को मरियम के पति और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दामाद मुहम्मद सफदर को कराची में उनके होटल कक्ष से पाकिस्तान रेंजर्स ने गिरफ्तार किया था।

इससे पहले चुनाव अधिकारियों के लापता होने की खबर के बाद पाकिस्तान चुनाव आयोग ने शनिवार को दस्का में उपचुनाव के परिणाम पर रोक लगा दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल