लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: सिख लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन, मुस्लिम लड़के से कराई शादी, परिवार ने दी आत्मदाह की धमकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2019 09:23 IST

सिख परिवार ने इस मामले में और अपनी बेटी जगजीत कौर की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से भी गुहार लगाई है। परिवार के अनुसार उस पर लगातार शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के लाहौर में ननकाना साहिब क्षेत्र का है मामलालड़की जगजीत कौर के पिता लाहौर में गुरुद्वारा तंबू साहिब में 'ग्रंथी' हैंपरिवार के अनुसार कुछ गुंडे उन पर लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं

पाकिस्तान में एक सिख लड़की जगजीत कौर का जबरन धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल कराने का मामला सामने आया है। यह मामला लाहौर के ननकाना साहिब क्षेत्र का है। लड़की पिछले कई दिनों से लापता थी लेकिन धर्म परिवर्तन कराने और एक मुस्लिम युवक से शादी के बाद गुरुवार को वह अचानक सामने आई। लड़की की उम्र 19 साल की है और वह गुरुद्वारा तंबू साहिब में 'ग्रंथी' भगवान सिंह की बेटी है।

मामले का खुलासा होने के बाद जगजीत कौर के परिवार ने धमकी दी है कि यदि लड़की को नहीं छोड़ा गया तो वे पाकिस्तान में पंजाब के गवर्नर के घर के सामने आत्मदाह कर लेंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार लड़की के भाई सुरिंदर सिंह ने बताया, 'हमारे परिवार के साथ बहुत बुरा हुआ है। कुछ गुंडे जबरन हमारे घर में घुस गये और हमारी छोटी बहन को ले गये। उन्होंने उसे बहुत परेशान किया और जबरन इस्लाम धर्म कबूल करवाया।'

सुरिंदर के अनुसार, 'हम शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन भी गये। हम कई सीनियर अधिकारियों से मिले लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी। गुंडे फिर हमारे घर आये और हमें शिकायत वापस लेने को कहा। उन्होंने धमकी दी कि अगर हमने अपनी शिकायत वापस नहीं ली तो वे हम सभी को जबरन इस्लाम कबूल करने पर मजबूर कर देंगे।'

परिवार ने अपनी और बेटी जगजीत की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और चीफ जस्टिस आसिफ सईद खोसा से भी गुहार लगाई है। पाकिस्तान में रह रहे सिख संप्रदाय के लोगों ने इस घटना की निंदा करते हुए शुक्रवार को गवर्नर हाउस के सामने विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

इधर भारत में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन (DSGMC) के प्रेसिडेंट और अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी इस घटना की निंदा की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से इस मामले में पहल करने को कहा है।

गौरतलब है कि जगजीत कौर का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उसे जबरन इस्लाम कबूल कराते और उसका नाम आयाशा रखते देखा जा सकता है। मौलवी उसकी शादी एक मुस्लिम व्यक्ति से कराने की व्यवस्था भी करता है। बता दें कि पाकिस्तान में इससे पहले भी ऐसे ही कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें हिंदू, सिख या ईसाई लड़कियों से जबरन इस्लाम कबूल कराया जाता है और उनकी शादी मुस्लिम युवकों से कर दी जाती है। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानसिख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?