लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान : हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 8, 2021 22:33 IST

Open in App

पेशावर, आठ जनवरी पाकिस्तान पुलिस ने शुक्रवार का दावा किया कि उसने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हिंदू मंदिर में की गई तोड़फोड़ के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के प्रमुख सनाउल्ला अब्बासी ने कहा कि आरोपी की पहचान फैजुल्ला के रूप में हुई है। उसे करक जिले से गिरफ्तार किया गया है।

अब्बासी ने दावा किया कि उसी ने भीड़ को मंदिर पर हमला करने और वहां धार्मिक नेता की समाधि को नुकसान पहुंचाने के लिये उकसाया था।

पुलिस प्रमुख ने कहा कि इस मामले में अब तक 110 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

कट्टरपंथी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम पार्टी (फजलुर्रहमान समूह) के सदस्यों द्वारा पिछले सप्ताह खैबर पख्तूनख्वा के करक जिले के टेरी गांव में मंदिर पर हमला किये जाने की मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के नेताओं ने कड़ी निंदा की थी।

हिंदू समुदाय के सदस्यों को मंदिर की दशकों पुरानी इमारत की मरम्मत की अनुमति मिलने के बाद भीड़ ने उसपर हमला कर दिया था। भीड़ ने नए निर्माण के साथ साथ पुराने ढांचे को भी तोड़ दिया था।

पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने एवैक्वी प्रॉपर्टी ट्रस्ट बोर्ड (ईपीटीबी) को क्षतिग्रस्त मंदिर के पुनर्निमाण का आदेश देते हुए निर्माण कार्य का पैसा हमलावरों वसूलने का निर्देश दिया था, जिनकी हरकतों की वजह से पाकिस्तान को ''दुनियाभर में शर्मिंदगी'' झेलनी पड़ी है।

पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़ा अल्संख्यक समुदाय है। आधिकारिक अनुमान के अनुसार पााकिस्तान में 75 लाख हिंदू रहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा