लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के न्यायाधीश अरशद मलिक की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत

By भाषा | Updated: December 4, 2020 19:30 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, चार दिसंबर पाकिस्तान के विवादास्पद पूर्व न्यायाधीश अरशद मलिक की शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई। वह 47 वर्ष के थे। मलिक ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराया था लेकिन इस फैसले के बाद सामने आए एक वीडियो को लेकर उन्हें पद से हटा दिया गया था।

भ्रष्टाचार-रोधी अदालत के पूर्व न्यायाधीश मलिक इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में पिछले दो दिन से वेंटिलेटर पर थे।

उनके करीबी रिश्तेदार वहीद जावेद ने संवाददाताओं को बताया कि मलिक की शुक्रवार को मौत हो गई और उन्हें रावलपिंडी के पास स्थित उनके पैत‍ृक स्थान पर दफनाया जाएगा। मलिक के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं।

मलिक ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अल-अजीजिया मामले में दिसंबर 2018 में सात साल जेल की सजा सुनाई थी लेकिन शरीफ को भ्रष्टाचार के अन्य मामले में बरी किया था।

सजा दिए जाने के कुछ महीने बाद सामने आए एक वीडियो में न्यायाधीश मलिक शरीफ के एक समर्थक के साथ बातचीत करते दिखाई दिए थे। इसमें मलिक ने कथित तौर पर स्वीकार किया था कि उन्होंने दबाव में यह फैसला दिया था।

मलिक के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए थे और बाद में जुलाई 2020 में लाहौर उच्च न्यायालय की प्रशासनिक समिति ने कदाचार के आरोपों के चलते उन्हें बर्खास्त कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात