लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने पास किया विवादित नक्शा, कश्मीर-लद्दाख और जूनागढ़ पर भी ठोका दावा, भारत का रिएक्शन आया सामने

By सुमित राय | Updated: August 4, 2020 21:36 IST

पाकिस्तान ने नया नक्शा जारी कर भारत के लद्दाख और सियाचिन समेत गुजरात के जूनागढ़ को अपना हिस्सा बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल के बाद अब पाकिस्तान ने भी विवादित नक्शा जारी कर भारतीय हिस्से को अपना बताया है।पाकिस्तान ने अपने नए नक्शे से लद्दाख और सियाचिन समेत गुजरात के जूनागढ़ तक अपना दावा ठोका है।

नेपाल के बाद अब पाकिस्तान ने भी विवादित नक्शा जारी कर भारतीय हिस्से को अपना बताया है। पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने एक विवादित नक्शे को मंजूरी दी है, जिसमें कश्मीर के कुछ हिस्से को अपना बताया है। पाकिस्तान ने अपने नए नक्शे से लद्दाख और सियाचिन समेत गुजरात के जूनागढ़ तक अपना दावा ठोका है।

विवादित नक्शे को मंजूरी इमरान खान की कैबिनेट में मिली। कैबिनेट बैठक के बाद इमरान खान ने नया पॉलिटिकल मैप जारी किया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इसे पाकिस्तान के इतिहास में सबसे ऐतिहासिक दिन करार दिया।

नेपाल ने जारी किया था विवादित नक्शा

बता दें कि पाकिस्तान से पहले नेपाल ने विवादित नक्शा जारी था और भारत के कुछ हिस्सों को अपना बताया था। नेपाल ने 20 मई को को नया नक्शा जारी कर कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा अपना हिस्सा बताया था, जिसे वहां की संसद ने मंजूरी भी दे दी है।

पाकिस्तान ने विवादित नक्शे में कश्मीर-लद्दाख और जूनागढ़ को अपना हिस्सा बताया है। (फोटो सोर्स- ट्विटर)

भारत ने बताया पाकिस्तान की सनक

पाकिस्तान द्वारा भारतीय हिस्से को अपना बताए जाने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपना बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह बेतुका राजनीतिक कार्य है। इन हास्यास्पद दावों की न तो कानूनी वैधता है और न ही अंतरराष्ट्रीय विश्वसनीयता है। विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि यह केवल सीमा पार आतंक की सहायता से क्षेत्रीय विस्तार की पाकिस्तान की सनक की वास्तविकता की पुष्टि करता है।

टॅग्स :पाकिस्तानइंडियाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?