लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: लाहौर से कराची जाने वाली फ्लाइट कराची एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त, विमान में करीब 100 लोग थे सवार

By सुमित राय | Updated: May 22, 2020 16:24 IST

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की लाहौर से कराची जाने वाली फ्लाइट कराची एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देPIA की लाहौर से कराची जाने वाली फ्लाइट कराची एयरपोर्ट के पास मॉडल कॉलोनी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।विमान एयरबस A-320 PK8303 में विमान में 97 लोग सवार थे, जिसमें 85 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे।

कोरोना संकट के बीच पाकिस्तान में बड़ा विमान हादसा हुआ है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) की लाहौर से कराची जाने वाली फ्लाइट शुक्रवार को कराची एयरपोर्ट के पास मॉडल कॉलोनी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान रिहायशी इलाके में गिरा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई घरों में नुकसान पहुंचा है और कई घरों में आग लग गई। हादसे में कम से कम 37 लोगों की मौत होने की खबर है।

रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। रेस्क्यू की टीम लोगों को घरों से निकालने की कोशिश जारी है। हादसे के बाद के बाद चारों तरफ धुआं फैल गया और तंग गलियों की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Geo न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार क्रैश हुए पीआईए के विमान एयरबस A-320 PK8303 में विमान में 97 लोग सवार थे, जिसमें 85 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। विमान लैंडिंग से कुछ मिनट पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि विमान कराची हवाई अड्डे के पास एक आवासीय कॉलोनी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट डॉन ने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के हवाले से बताया विमान में 90 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे। डॉन से बात करते हुए पीआईए के प्रवक्ता अब्दुल सत्तार ने दुर्घटना की पुष्टि की और बताया कि उड़ान A-320 में 90 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे, जो लाहौर से कराची जा रही थी।

पाकिस्तान में तीसरा सबसे बड़ा विमान हादसा

हवाई दुर्घटनाओं के आंकड़े जुटाने वाली संस्था एयरक्राफ्ट क्रैश रिकॉर्ड ऑफिस के मुताबिक पाकिस्तान में यह तीसरा सबसे बड़ा हादसा है। पाकिस्तान में सबसे बड़ा हादसा राजधानी इस्लामाबाद के पास 28 जुलाई 2010 को हुआ था, जिसमें 152 लोग मारे गए थे। दूसरा बड़ा हादसा भी इस्लामाबाद में ही 20 अप्रैल 2012 को हुआ था, जिसमें 127 लोगों की मौत हो गई थी।

टॅग्स :फ्लाइटपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?