लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने अपने 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2019 13:04 IST

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक अरशद मलिक ने प्रधानमंत्री के वित्त सलाहकार डॉ अब्दुल हफीज शेख से शुक्रवार को मुलाकात के बाद ये ऐलान किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीआईए लागत कम करने के लिए करीब 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को पीआईए मैनेजमेंट के साथ बैठक की थी।

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) ने करीब एक हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। परिचालन खर्च कम करने के लिए कंपनी ने और भी कई बड़े कदम उठाए हैं। पीआईए के अध्यक्ष और सीईए अरशद मलिक ने ये जानकारी दी। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक अरशद मलिक ने प्रधानमंत्री के वित्त सलाहकार डॉ अब्दुल हफीज शेख से शुक्रवार को मुलाकात के बाद ये ऐलान किया।

रिपोर्ट के मुताबिक पीआईए की परिचालन लागत कम करने और मुनाफा बढ़ाने के लिए कंपनी ने कई बड़े कदम उठाए हैं। डॉ शेख ने पीआईए को अपने एसेट्स के इस्तेमाल और राजस्व बढ़ाने पर ध्यान देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से पीआईए प्रबंधन के साथ है।

अरशद मलिक ने बताया कि पीआईए लागत कम करने के लिए करीब 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को पीआईए मैनेजमेंट के साथ बैठक की थी। इसमें सभी संभावित मदद, बिजनेस प्लान, मांगों और मुद्दों पर बात की गई। इमरान खान ने पीआईए के सीईए को निर्देश दिए कि उड़ान सेवाओं में ध्यान दिया जाए। इस साल दो छोटे विमान पीआईए के बेड़े में शामिल होने की उम्मीद है।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?