लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान, भारत वार्ता के जरिए कश्मीर मुद्दा सुलझा सकते हैं : इमरान खान

By भाषा | Updated: February 24, 2021 20:34 IST

Open in App

कोलंबो, 24 फरवरी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को कहा कि भारत के साथ केवल कश्मीर का ‘विवाद’ है और इसे वार्ता के जरिए सुलझाया जा सकता है।

श्रीलंका-पाकिस्तान व्यापार और निवेश सम्मेलन को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि उन्होंने 2018 में प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर भारत को शांति वार्ता आयोजित करने का प्रस्ताव दिया था लेकिन कुछ नहीं हुआ।

खान ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के साथ इस सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा विवाद केवल कश्मीर को लेकर है और इसे वार्ता के जरिए सुलझाया जा सकता है।’’

इस महीने की शुरुआत में भारत ने कहा था कि वह आतंक, हिंसा और अस्थिरता मुक्त माहौल में पाकिस्तान के साथ रिश्ते सामान्य बनाना चाहता है।

खान ने कहा, ‘‘जैसे ही मैं सत्ता में आया, मैंने अपने पड़ोसी भारत से संपर्क किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि वार्ता के जरिए दोनों देशों के मतभेद सुलझाए जा सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कामयाबी नहीं मिली लेकिन मुझे आशा है कि समझ आएगी। व्यापार संबंध बढ़ाकर ही उपमहाद्वीप में गरीबी मिटाई जा सकती है।’’

भारत ने कहा है कि आतंक और अस्थिरता मुक्त माहौल तैयार करना पाकिस्तान की जिम्मेदारी है।

खान कोविड-19 महामारी के बाद से श्रीलंका का दौरा करने वाले पहले राष्ट्राध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पड़ोसी देशों के बीच अच्छे संबंध से राजनीतिक स्थिरता कायम कर कारोबार अनुकूल माहौल बनाने में मदद मिलेगी जिससे अंतत: लोगों का ही फायदा होगा।

शुरुआत में इनकार के बाद श्रीलंका के मुस्लिम नेताओं को भी खान से मिलने की इजाजत दी गयी।

मुस्लिमों की मुख्य पार्टी - श्रीलंका मुस्लिम कांग्रेस के नेता रउफ हकीम ने कहा कि खान के साथ उनकी सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने श्रीलंका में सांप्रदायिक सद्भाव बनाने में मुस्लिम नेताओं की क्षमता पर भरोसा जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला