लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान 14 अगस्त को क्यों मनाता है स्वतंत्रता दिवस? जानिए पड़ोसी मुल्क कब हुआ था आजाद?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 14, 2018 07:26 IST

भारत हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है। भारत को ब्रिटिश दासता से 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी। लेकिन भारत से ही अलग होकर बना मुल्क पाकिस्तान 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है। आखिर क्यों?

Open in App

भारत और पाकिस्तान एक ही सरजमीं से अलग हुए दो मुल्क हैं। आज दोनों ही देश एक दूसरे के दुश्मन माने जाते हैं। इस अदावत के बीज दोनों देशों के जन्म के समय ही पड़ गये थे।

भारत पर करीब 200 सालों तक अंग्रेजों की हुकूमत रही। पहले करीब 100 साल तक ईस्ट इण्डिया कम्पनी की हुकूमत रही। 1857 के बाद करीब 90 साल ब्रिटिश साम्राज्य का सिक्का भारत पर चला।

15 अगस्त 1947 को ब्रिटेन कीी गुलामी से भारत को आजादी मिली। एक मुल्क हिन्दुस्तान के दो टुकड़े हुए और दुनिया के नक्शे पर एक नए देश पाकिस्तान का जन्म हुआ।

भारत हर साल 15 अगस्त को ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से आजादी की वर्षगाँठ मनाता है। लेकिन हमारा पड़ोसी मुल्क 14 अगस्त को आजादी  दिवस मनाता है। आखिर क्यों?

आधिकारिक तौर पर सच यही है कि भारत की तरह पाकिस्तान को भी 15 अगस्त 1947 को ही आजादी मिली थी।

ब्रिटिश संसद में इंडिया इंडिपेंडेंस बिल के तहत हिंदुस्तान और पाकिस्तान को एक साथ दो अलग-अलग मुल्कों में बाँटने की ताकीद के साथ दोनों देशों को आजादी दी गयी। 

इंडिया इंडिपेंडेंस बिल के अनुसार दोनों देशों को एक ही दिन 15 अगस्त को ब्रिटिश साम्राज्य से अलग संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता दी गयी थी।

मोहम्मद अली जिन्ना का पहला भाषण

भारत से अलग होकर जब पाकिस्तान का निर्माण हुआ तो पाकिस्तान के संस्थापक माने जाने वाले मोहम्मद अली जिन्ना ने अपने पहले भाषण में 15 अगस्त को ही पाकिस्तान का जन्म दिवस बताया था।

जिन्ना ने अपने भाषण में कहा था, "15 अगस्त संप्रभु और आजाद मुल्क पाकिस्तान का जन्मदिवस है। ये दिन मुस्लिम मुल्क की नियति के तामीर का दिन है जिसके लिए पिछले कुछ सालों में कई बड़ी कुर्बानियाँ दी गयीं।"

पाकिस्तान के जन्म के एक साल पूरे होने से पहले ही कायद-ए-आजम मोहम्मद अली जिन्ना का निधन हो गया।

आजादी मिलने के एक साल बाद 1948 में पाकिस्तान ने 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाना शुरू कर दिया।

पाकिस्तान 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाने लगा इसके बारे में कोई आधिकारिक वजह नहीं बतायी गयी।

14 अगस्त को पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मनाने की वजह  

माना जाता है कि पाकिस्तान द्वारा 14 अगस्त को 1947 को आजादी दिवस मनाने की दो वजहें हो सकती हैं।

एक, 14 अगस्त 1947 को कराची में सत्ता-हस्तांतरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ था।

दूसरा, 14 अगस्त 1947 को रमजान का 27वां दिन था जिसे मुसलमान काफी पवित्र मानते हैं। 

पाकिस्तान द्वारा भारत से एक दिन पहले  स्वतंत्रता दिवस मनाने की वजह जो भी हो आधिकारिक तौर पर आधुनिक भारत और पाकिस्तान एक ही दिन एक ही देश के दो टुकड़ों के रूप में अलग-अलग देश बने थे। 

टॅग्स :पाकिस्तानस्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल