लाइव न्यूज़ :

आतंकवाद पर बोले इमरान खान, हाफिज और दाऊद विरासत की देन, पीएम मोदी के लिए कही ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 30, 2018 08:59 IST

पाकिस्तान इस्लामाबाद में भारतीय मीडिया को संबोधित करते हुए पाक पीएम ने कहा, इतिहास हमेशा हमें सबक देने के लिए होता है और उसे हमें सीख लेनी चाहिए।

Open in App

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आतंकवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, हमारे देश का नाम आतंक बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जो हमारे लिए भी अच्छा है। आतंकवादियों को सरपरस्ती में रखने वाले और मुंबई हमले के गुनहगार हाफिज सईद और आतंकी दाऊद इब्राहिम के बारे में पूछे जाने इमरान खान ने कहा कि वह विरासत की देन हैं, उसके लिए मैं जिम्मेदारी नहीं ले सकता है। 

पाक पीएम ने कहा- मेरी सरकार को आतंकवाद विरासत में मिली 

उन्होंने कहा, मेरी सरकार को आतंकवादी के मामले विरासत में मिल गए हैं। उन्होंने कहा, जो बीत गया और अतीत के लिए मेरी सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।  

क्या होगी  हाफिज सईद तो सजा? 

इस्लामाबाद में भारतीय मीडिया को संबोधित करते हुए पाक पीएम ने कहा, इतिहास हमेशा हमें सबक देने के लिए होता है और उसे हमें सीख लेनी चाहिए। हाफिज सईद पर कार्रवाई करने की बात पर उन्होंने कहा, उस पर हमारा कोई बस नहीं है, उसके लिए संयुक्त राष्ट्र का प्रतिबंध है। पहले भी उसपर शिकंजा कसा हुआ है। 

पीएम मोदी से मिलने पर खुशी होगी- इमरान खान 

इमरान खान ने कहा वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर इस मसले पर बात करने के लिए तैयार हैं और इसके लिए उनको काफी खुशी भी होगी। इमरान खान उस बात पर सफाई दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह भारत से आतंकवाद के मुद्दे पर कुछ बात नहीं करना चाहते थे। 

इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने के बाद ये विवाद उठा था। पहले पाक पीएम ने कहा था कि वो पीएम मोदी से मिलने के लिए तैयार हैं और बाद में इन बातों से इनकार कर दिया था। 

पाकिस्तान से नहीं होगी कोई बात-चीत- भारत

पाकिस्तान की ओर से ये बयान ऐसे वक्त आया है जब बुधवार को भारत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय वार्ता को फिर से शुरू करने की संभावना को स्पष्ट रूप से यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि पाकिस्तान जब तक भारत के खिलाफ सीमा-पार से अंजाम दी जाने वाली आतंकवादी गतिविधियों को नहीं रोकता तब तक बातचीत संभव नहीं है। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?