लाइव न्यूज़ :

इमरान की सरकार को पैसे की दरकार, कार से लेकर भैंसों तक की नीलामी, इतने अरब कर्ज में डूबा पाकिस्तान

By भाषा | Updated: September 17, 2018 22:18 IST

पाकिस्तान सरकार पर कर्ज और देनदारियों का भारी बोझ है। प्रधानमंत्री के विशेष सहायक (राजनीतिक मामले) नईम-उल-हक ने कहा कि सरकार मंत्रिमंडल के उपयोग के लिए रखे गए चार हेलीकॉप्टर भी नीलाम करेगी।

Open in App

इस्लामाबाद, 17 सितंबर: पैसे की कमी से जूझ रही पाकिस्तान की नयी सरकार कार किफायत बचाने के लिए लक्जरी कारों से लेकर भैंस तक की नीलामी कर रही है। नए प्रधानमंत्री इमरान खान की किफायत बरतने की मुहिम के तहत प्रधानमंत्री आवास की 102 लग्जरी कारों में से 70 कारें सोमवार को नीलाम की गयीं। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इन कारों के लिए बाजार से ऊंचा दाम मिला। अब प्रधानमंत्री आवास की आठ भैंसें बेचने की योजना है।खान के एक करीबी सहयोगी ने पिछले सप्ताह बताया था कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री आवास में आठ भैंसें पाल रखी थीं।इन्हें भी नीलाम किया जाएगा। पाकिस्तान सरकार पर कर्ज और देनदारियों का भारी बोझ है। प्रधानमंत्री के विशेष सहायक (राजनीतिक मामले) नईम-उल-हक ने कहा कि सरकार मंत्रिमंडल के उपयोग के लिए रखे गए चार हेलीकॉप्टर भी नीलाम करेगी। इनका इस्तेमाल नहीं हो रहा है।पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि 70 कारों की पहली खेप बेची जा चुकी है। चौधरी ने दावा किया, ‘‘इन कारों को बाजार मूल्य अधिक दर पर बेचा गया है।’’ इनमें मर्सिडीज बेंज के चार नये मॉडल, आठ बुलेट प्रुफ बीएमडब्ल्यू, तीन 5000 सीसी एसयूवी और दो 3000 सीसी एसयूवी शामिल हैं।उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान का कुल कर्ज बढ़कर पिछले वित्त वर्ष के अंत तक करीब 30 हजार अरब रुपये पर पहुंच गया है। यह पाकिस्तान के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 87 प्रतिशत है।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला