लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने छह अफ्रीकी देशों और हांगकांग पर लगाया यात्रा प्रतिबंध

By भाषा | Updated: November 28, 2021 00:46 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 27 नवंबर पाकिस्तान ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ का पता चलने के मद्देनजर छह अफ्रीकी देशों और हांगकांग पर पूर्ण रूप से यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। ओमीक्रोन स्वरूप का पहला मामला दक्षिण अफ्रीका में सामने आया था।

पाकिस्तान के राष्ट्रीय कमान एवं अभियान केन्द्र (एनसीओसी) ने एक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस का नया स्वरूप ओमीक्रोन सामने आने और इसके आसपास के अन्य अफ्रीकी देशों में फैलने के मद्देनजर दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग, मोजाम्बिक, नामीबिया, लेसोथो, इस्वातिनी और बोत्सवाना से प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष सभी प्रकार की यात्रा पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

पाकिस्तान में कोविड-19 से निपटने और इसके मद्देनजर नीतियां बनाने वाला एनसीओसी प्रमुख संगठन है।

एनसीओसी ने कहा कि बेहद आपातकालीन स्थिति में इन देशों की यात्रा करने वाले पाकिस्तानी यात्रियों को विशेष परिस्थिति में ही छूट दी जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा