लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में अस्पताल मरीजों से भरे, कोविड-19 मरीजों की संख्या 6,72,931 हुई

By भाषा | Updated: April 1, 2021 15:56 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, एक अप्रैल पाकिस्तान में कोविड-19 की वजह से स्थिति बिगड़ती जा रही है और संक्रमण के नए मामलों में भारी वृद्धि से अस्पतालों की क्षमता नाकाफी साबित हो रही है।

मीडिया में बृहस्पतिवार को आई खबरों के मुताबिक पाकिस्तान में गत 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 4,974 नए मामले आए जबकि इस अवधि में 98 मरीजों की मौत दर्ज की गई।

खबर के मुताबिक 20 जून 2020 के बाद संक्रमण के मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है। 20 जून को एक दिन में 5,948 नए मामले सामने आए थे।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि अबतक देश में कोविड-19 के 6,72,931 मामले आए हैं जिनमें से 14,530 मरीजों की मौत हुई है जबकि 6,05,274 मरीज ठीक हुए हैं।

यहां के प्रतिष्ठित अखबार डॉन में छपी खबर के मुताबिक देश के अस्पतालों में मरीजों की संख्या उनकी क्षमता के करीब पहुंच रही है और संघीय राजधानी इस्लामाबाद सहित कई स्थानों पर हर बीतते दिन के साथ स्थिति खराब हो रही है।

अखबार के मुताबिक इस्लामाबाद के मुख्य अस्पताल पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) में बिस्तर भर गए हैं और मरीजों को बिस्तर के लिए आपात केंद्र में इंतजार करना पड़ रहा है।

पीआईएमएस देश का तृतीयक चिकित्सा सेवा अस्पताल है जहां पर देशभर के मरीज आपात स्थिति में आते हैं लेकिन अब अस्पताल ऐसे मरीजों को बिस्तर की कमी वजह से दूसरे स्थानों पर रेफर कर रहा है।

यही हालात इस्लामाबाद स्थित पॉलिक्लिनिक का है जहां पर एक भी वेंटिलेटर खाली नहीं है। अस्पताल प्रबंधन कोविड-19 मरीजों को इलाज देने में स्वयं को अक्षम महसूस कर रहा है जहां के विभिन्न विभागों में रोजाना करीब सात हजार मरीज आते हैं।

हालांकि, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने दावा किया है कि वह स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर और बिस्तरों एवं वेंटिलेटर की व्यवस्था करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब