लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: सिंध प्रांत में शादी के मंडप से हिंदू लड़की को किया अगवा, धर्म परिवर्तन के बाद किया निकाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2020 10:36 IST

इससे पहले अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की दो नाबालिग लड़कियों - शांति मेघवाड़ और सरमी मेघवाड़ को 14 जनवरी को सिंध प्रांत के एक गांव से अगवा कर लिया गया था।

Open in App

पाकिस्तान के सिंध प्रांत से एक और हिंदू लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन किये जाने की खबर सामने आई है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मटियारी जिले के हाला शहर में शादी के दिन हिंदु लड़की को मंडप से अगवा कर धर्म परिवर्तन किया गया। इसके बाद उससे एक मुस्लिम शख्स ने निकाह किया। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक ऑल पाकिस्तान हिंदू पंचायत के महासचिव रवि धवानी ने बताया कि हाला शहर में भारती बाई नामक हिंदु लड़की की शादी वाले दिन घर में कुछ लोग आए और अगवा कर लिया। रिपोर्ट के मुताबिक भारती बाई को अगवा करने के बाद उसे कराची लाया गया। जहां जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। बताया जा रहा है कि शाहरुख मेनन नाम के मुस्लिम युवक ने उससे निकाह कर लिया। 

रिपोर्ट के मुताबिक हिंदु लड़की के परिजन पंचायत की मदद से पुलिस के पास पहुंचे। इसके बाद युवती को कराची से वापस सिंध लाया गया और उसे कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि कुछ दिन पहले भारत ने यहां पाकिस्तान उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी को तलब किया था और उनके देश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की लड़कियों के अपहरण के हालिया मामलों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

खबरों के मुताबिक, अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की दो नाबालिग लड़कियों - शांति मेघवाड़ और सरमी मेघवाड़ को 14 जनवरी को सिंध प्रांत के एक गांव से अगवा कर लिया गया था। एक सूत्र ने कहा, “पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की नाबालिग लड़कियों को लेकर ऐसी चौंकाने वाली एवं निंदनीय घटना पर भारतीय नागरिक समाज संस्थाओं के विभिन्न धड़ों द्वारा जाहिर चिंताओं से पाकिस्तान को अवगत करा दिया गया है।

 \घटनाओं की कड़ी निंदा की गई है और भारत ने इन लड़कियों को उनके परिवारों तक तत्काल एवं सकुशल लौटाने को कहा है।” खबरों के मुताबिक ये लड़कियां सिंध के उमर गांव की रहने वाली हैं। एक अन्य घटना में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की एक और नाबालिग लड़की, महक को 15 जनवरी को पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद जिले से अगवा कर लिया गया था।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला