लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान विदेशियों को अफगानिस्तान से निकालने में मदद कर रहा है : विदेश कार्यालय

By भाषा | Updated: August 16, 2021 18:17 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 16 अगस्त पाकिस्तान ने सोमवार को इस्लामाबाद के राजनयिक समुदाय को अफगानिस्तान से अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सदस्यों को निकालने के लिए उसके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

विदेश कार्यालय के मुताबिक इस्लामाबाद में विदेश सचिव सोहैल महमूद ने राजनयिकों की निकासी में की जा रही मदद की जानकारी दी। कार्यालय के मुताबिक महमूद ने पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान से राजनयिकों, कर्मियों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों, अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठनों (आईएनजीओ), मीडिया और अन्य सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय को निकालने के लिए की जा रही मदद के बारे में बताया।

विदेश कार्यालय ने कहा, ‘‘ राजनयिक समुदाय के सदस्यों को बताया गया कि निकासी/दूसरे स्थान पर स्थानांतरण का अनुरोध विदेश मंत्रालय को किया जा सकता है जिसपर वह तेजी से कार्रवाई करेगा।

कार्यालय ने बताया कि अफगानिस्तान में पाकिस्तानियों को जरूरी मदद मुहैया कराने के साथ काबुल स्थित पाकिस्तानी दूतावास ऐसी सुविधा के लिए काउंसलर सेवा भी मुहैया करा रहा है। काबुल स्थित पाकिस्तान दूतावास तेजी से वीजा जारी कर रहा है। स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान हवाई अड्डे पर वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी दी जा रही है।

विदेश कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान 15 अगस्त से ही काबुल से विशेष उड़ानों का परिचालन कर रहा है। हालांकि, जियो टीवी ने खबर दी है कि सोमवार को पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने सुरक्षा कारणों से काबुल से अपनी उड़ाने रद्द कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल